Select Date:

24 घंटों में 84, 877 मरीज हुए स्वस्थ - अबतक कुल 51 लाख से हुए कोरोना से मुक्त

Updated on 30-09-2020 12:07 AM

नई दिल्ली केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 84,877 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसके साथ ही अब तक कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 51,01,398 हो गयी है। संक्रमण के 70,589 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 61,45,292 हो गयी तथा इसकी तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामलों की संख्या में 15,064 की कमी आयी है और अब यह 9,47,576 रह गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 776 मरीजों की मौत हो गयी जिससे संक्रमण से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 96,318 हो गयी है। देश में सक्रिय मामले 15.42 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.57 फीसदी रह गये हैं जबकि रोगमुक्त होने वालों की दर 83.01 प्रतिशत हो गयी है। कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 8191 कम होकर 2,65,455 रह गये हैं जबकि 180 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 35,751 हो गयी है। इस दौरान 19,932 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,49,947 हो गयी। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 676 की कमी हुई है और राज्य में अब 1,04,067 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 8,641 पर पहुंच गया है तथा अब तक 4,69,750 लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्या 1760 कम होने से सक्रिय मामले 63,116 रह गये। राज्य में अब तक 5,745 लोगों की मौत हुई है। वहीं कुल 6,12,300 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 84 हजार से अधिक लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी जिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या 51 लाख के पार पहुंच गयी तथा इस दौरान संक्रमण के लगभग 70 हजार मामलों की तुलना में कोरोनामुक्त हुए लोगों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामलों में करीब 15 हजार की कमी हुई।


 

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.