4 लाख करोड़ की लॉटरी! शेयर बाजार में गिरावट पर ब्रेक, सेंसेक्स 600 अंक उछला
Updated on
27-07-2026 03:51 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में करीब 600 अंक की तेजी आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 23,900 अंक पर पहुंच गया। सुबह 9.23 बजे सेंसेक्स 565.08 अंक यानी 0.74% तेजी के साथ 76,624.85 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 163.75 अंक यानी 0.69% ऊपर 23,931.20 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले हफ्ते पांचों कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट आई थी।
इस तेजी से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4 लाख करोड़ रुपये उछलकर 479 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर तेजी के साथ खुले। इंडिगो में सबसे ज्यादा 2.84 फीसदी तेजी आई। इसके अलावा इटरनल, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील में भी उल्लेखनीय तेजी रही। इस बीच रुपया भी डॉलर के मुकाबले आज मजबूती के साथ खुला। पिछले सत्र में यह 96.5625 पर बंद हुआ था और आज 0.4 फीसदी तेजी के साथ 96.1475 पर खुला।
निफ्टी का हाल
निफ्टी 50 इंडेक्स में इंटरग्लोबल एविएशन, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और इटरनल सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर रहे। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमशः 0.98 प्रतिशत और 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया और निफ्टी एफएमसीजी में सबसे ज्यादा तेजी आई, जबकि निफ्टी ऑयल एंड गैस में सबसे कम बढ़त रही।
कच्चे तेल की कीमत
कच्चे तेल की कीमतें 7.44 प्रतिशत गिरकर आज $89.58 प्रति बैरल के निचले स्तर पर आ गईं। अमेरिका और ईरान ने लगातार दो हफ्ते की सैन्य कार्रवाई के बाद हमले रोक दिए। इससे पश्चिम एशिया में कूटनीतिक बातचीत आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है। ब्रेंट क्रूड अभी 4.57 फीसदी यानी 4.42 डॉलर की गिरावट के साथ 92.36 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। पिछले हफ्ते यह 100 डॉलर के पार निकल गया था।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…