Select Date:

जबलपुर में कीमती पेंगुलिन स्केल्स बेचने से पहले 3 गिरफ्तार

Updated on 27-05-2020 09:25 PM
शहडोल में जबलपुर एसटीएफ व डब्ल्यूसीसीबी की कार्रवाई 
जबलपुर। स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ जबलपुर व वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो डब्ल्यूसीसीबी की टीम समय से न पहुंचती तो कई पेंगुलिन का शिकार कर निकाली गई स्केल्स नेपाल के रास्ते चीन पहुंचा दी जाती।
संयुक्त टीम ने उक्त कार्रवाई 26 मई को शहडोल में की जहां बुढ़ार व उमरिया जिला निवासी 3 तस्करों को गिरफ्तार करते हुए करीब 25 लाख रुपये की कीमती पेंगुलिन की स्केल्स जब्त कर ली। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि स्केल्स की खरीदी के लिए उनसे आगरा के तस्करों ने संपर्क किया था। 20 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से 15 किलो 700 ग्राम स्केल्स बेचने का सौदा तय हुआ था। आगरा की टीम के शहडोल पहुंचने से पहले वे पकड़े गए।
मलेशिया व सिंगापुर में भी मांग
संयुक्त टीम की गिरफ्त में आए आरोपितों ने बताया कि उन्होंने जंगल में पेंगुलिन का शिकार नहीं किया था। शहडोल व आसपास के जिलों में आदिवासी समुदाय के लोग पेंगुलिन का शिकार कर अपना निवाला बनाते हैं। वे उनसे संपर्क कर 5 से 7 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से स्केल्स खरीद लेते हैं।
जिसे देश के कई राज्यों में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय गिरोह के तस्करों को 18 से 20 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेच देते हैं। चीन के अलावा मलेशिया व सिंगापुर में भी स्केल्स की अच्छी खासी मांग है। उक्त देशों में बनाई जाने वाली कामोत्तेजक दवाओं में पेंगुलिन की स्केल्स का उपयोग किया जाता है। संयुक्त टीम ने पेंगुलिन स्केल्स की तस्करी के आरोप में बुढ़ार शहडोल निवासी नईम कुरैशी (32) पिता अब्दुल वहीद तथा नौवमान खान (45) पिता रहमत खान तथा ग्राम सजवाही थाना इंदवार जिला उमरिया निवासी आलोक सिंह (32) पिता अर्जुन सिंह परिहार को गिरफ्तार किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
 01 May 2026
भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
 01 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
 01 May 2026
भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…
 01 May 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो मई से शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार…
Advt.