Select Date:

तेलंगाना में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,176 नए मामले, 8 लोगों की गई जान

Updated on 25-09-2020 01:28 AM

हैदराबाद । तेलंगाना में कोविड-19 के 2,176 नए मामले सामने आए है।वहीं महामारी से आठ और मरीजों की मौत हो गई।राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,79,246 हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या 1,070 पर पहुंच गई। राज्य सरकार द्वारा 23 सितंबर रात आठ बजे तक के आंकड़ों को शामिल करते हुए जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। आंकड़ों के अनुसार अब तक कोविड-19 के 1,48,139 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 30,037 मरीजों का इलाज चल रहा है।इसके साथ ही 23 सितंबर तक कोविड-19 के 55,318 नमूनों की जांच की गई।

वहीं, पुडुचेरी में 668 और लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 24,895 हो गई। जबकि छह मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने कहा कि आज पूर्वाह्न दस बजे तक पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 से छह और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही पुडुचेरी में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 487 हो गई। कुमार ने कहा कि संघ शासित प्रदेश में अभी 5,097 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 19,311 मरीज ठीक हो चुके हैं।

पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 289 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या आठ हजार के पार पहुंच गई है। राज्य निगरानी अधिकारी डॉ एल जाम्पा ने कहा कि राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 8,133 हो गई है। जाम्पा ने कहा,संक्रमण के नए मामलों में 10 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। इनमें से छह असम राइफल्स के हैं। इसके अलावा आईटीबीपी के दो और सेना तथा इंडियन रिजर्व बटालियन का एक-एक कर्मी शामिल है। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में अभी 2,216 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 5,903 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब तक कोविड-19 से 14 मरीजों की मौत हो चुकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.