Select Date:

सबसे गर्म साल होगा 2025:मौसम विभाग का अनुमान- इस बार हीटवेव के दिन दोगुने होंगे

Updated on 29-03-2025 01:25 PM

देश में इस बार उम्मीद से कहीं ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, इस साल देश के नॉर्थ-वेस्ट राज्यों यानी हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली में हीटवेव (लू) के दिनों की संख्या दोगुनी होने की आशंका है। आमतौर पर अप्रैल से जून के महीनों में लगातार 5-6 दिन लू चलती है, लेकिन इस बार 10 से 12 दिनों के ऐसे कई दौर आ सकते हैं।

हालांकि, मौसम विभाग ने यह जानकारी नहीं दी कि इस साल हीटवेव का असर कितने दिन रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर हीटवेव के दिनों की संख्या दोगुनी होती है तो 2025 अब तक का सबसे गर्म साल होगा। ऐसे में पारा सामान्य से 5 डिग्री या इससे भी ज्यादा रह सकता है।

हीटवेव के दिन गिनने का अलग तरीका

भारत के लिए साल 2024 सबसे ज्यादा गर्म सालों में से एक रहा था। बीते साल देश में 554 दिन हीटवेव का असर रहा था। बता दें कि साल में 365 दिन होते हैं, लेकिन हीटवेव के लिए इन्हें गिनने का अलग तरीका है।

मान लीजिए किसी महीने दिल्ली में 10 दिन, राजस्थान में 15 दिन, UP में 12 दिन और बिहार में 8 दिन हीटवेव रही, तो हीटवेव डे 45 (10+15+12+8) माने जाएंगे। यानी उस महीने इन चार राज्यों में हीटवेव की कुल घटनाएं 45 हैं, न कि एक महीने में 45 दिन हीटवेव रही। ऐसे ही 2024 में 554 हीटवेव डे से मतलब देश में हीटवेव की कुल घटनाओं से है, न कि कैंलेंडर के दिनों से।

किस दिन को माना जाता है हीटवेव

मैदानी, पहाड़ी और तटीय इलाकों के लिए हीटवेव की स्थिति तय करने का आधार अलग होता है। किसी दिन हीटवेव का असर तब माना जाता है जब उस दिनों के मौसम का तापमान सामान्य से 5°C ज्यादा हो या...

  • पहाड़ी इलाका- अधिकतम तापमान 30°C से ऊपर हो।
  • तटीय इलाका- अधिकतम तापमान 37°C से ऊपर हो।
  • मैदानी इलाका- अधिकतम तापमान 40°C से ऊपर हो।

अगर तापमान सामान्य से 6.5°C या उससे ज्यादा बढ़ जाए तो उसे गंभीर हीटवेव माना जाता है। IMD ने इस साल देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने का अनुमान लगाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 April 2025
सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने बांद्रा कोर्ट में 1000 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें आरोपी शरीफुल इस्लाम के खिलाफ कई सबूत…
 09 April 2025
TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को दावा किया कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR पार्क) में मछली और मांस की दुकानें बंद करवाई जा रही हैं। उन्होंने X…
 09 April 2025
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को मुंबई पुलिस और शिवसेना विधायक मुरजी पटेल को नोटिस जारी किया। याचिका में कामरा ने…
 09 April 2025
हरियाणा में रोहतक की सुनारिया जेल में रेप और हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहा डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर…
 09 April 2025
2008 मुंबई आतंकी हमलों के दोषी तहव्वुर राणा को आज अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच एजेंसी NIA और खुफिया एजेंसी RAW की एक जॉइंट…
 09 April 2025
भारतीय नौसेना को जल्द ही 26 राफेल मरीन फाइटर जेट मिलेंगे। गवर्नमेंट सोर्स के मुताबिक, भारत ने फ्रांस से 26 राफेल मरीन फाइटर जेट खरीदने की मेगा डील को मंजूरी…
 09 April 2025
मौसम एजेंसी स्काईमेट ने अनुमान जताया है कि इस साल देश में मानसून सामान्य रहेगा। एजेंसी के मुताबिक, 80% से ज्यादा संभावना है कि मानसून सामान्य या उससे अधिक रहेगा।इधर,…
 09 April 2025
नए वक्फ कानून पर पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि ये कानून पश्चिम बंगाल में लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा- सभी समुदायों को सुरक्षा…
 08 April 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिनों के जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। आज मंगलवार को दौरे के तीसरे और आखिरी दिन शाह ने श्रीनगर स्थित राजभवन में उच्च स्तरीय बैठक…
Advt.