Select Date:

राजधानी दिल्ली में कोरोना के 1,984 नये केस, एक महीने में सबसे कम

Updated on 30-09-2020 12:07 AM

नई दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1,984 नये मामले सामने आये जो कि करीब एक महीने में सबसे कम हैं। इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.73 लाख से अधिक हो गई जबकि मृतक संख्या बढ़कर 5,272 हो गई। कोविड-19 के ये नये मामले एक दिन पहले की गई 36,302 जांच के बाद सामने आये हैं। इससे पहले 31 अगस्त दिल्ली में 1,358 नये मामले सामने आये थे। दिल्ली में एक सितम्बर से संक्रमण के दो हजार से ज्यादा मामले रहे थे। वहीं, 16 सितम्बर को 4,473 नये मामले सामने आये थे जो कि अब तक एक दिन में सामने आये सर्वाधिक मामले हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार 37 मरीजों की मौत हुई है जिससे मृतक संख्या बढ़कर 5,272 हो गई है। इसमें कहा गया है कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 27,123 है, जो एक दिन पहले के 29,228 से कम है।

दिल्ली में रविवार तक कोविड-19 से मृतकों की संख्या 5,235 थी। जारी बुलेटिन में कहा गया है कि इन नये मरीजों के साथ ही दिल्ली में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 2,73,098 हो गए हैं और मृतक संख्या बढ़कर 5,272हो गई है। दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या सोमवार को बढ़कर 2,465 हो गई जो कि रविवार को 2,380 थी। बुलेटिन के अनुसार संक्रमित होने की दर सोमवार को 5.47 रही जबकि ठीक होने की दर 88 प्रतिशत से अधिक है। इसमें कहा गया है कि मृत्यु दर 1.93 प्रतिशत है। दिल्ली सरकार ने पिछले कुछ दिनों में जांच में काफी बढोतरी की है। दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव ने कोविड-19 प्रबंधन को लेकर सभी जिलाधिकारयों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बुलेटिन के अनुसार कोविड अस्पतालों में कुल 15,833 बिस्तरों में से 9,174 खाली हैं। बुलेटिन के अनुसार अब तक 2,40,703 मरीज ठीक हो गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.