नई दिल्ली: बैंक वैसे तो ग्राहकों को कई प्रकार की एफडी योजनाएं प्रदान करते हैं। इनमें 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी स्कीम्स शामिल होती हैं। लेकिन, कई बैंक ऐसे भी होते हैं जो स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) स्कीम को अपने ग्राहकों के लिए ऑफर करते हैं।

इस बीच हम यहां सरकारी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की दो खास यानी कि स्पेशल एफडी योजनाओं की बात कर रहे हैं। इन पर बैंक अच्छा-खासा ब्याज दे रहा है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
सेंट्रल बैंक की दो स्पेशल एफडी योजनाएं कौन सी हैं?

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपने पात्र ग्राहकों को स्पेशल एफडी स्कीम की सुविधा देता है। इसके इन योजनाओं में 444 दिनों की एफडी और 555 दिनों की एफडी योजना शामिल हैं। ये दोनों खास सावधि जमा (एफडी) सामान्य नागरिक और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध हैं। यहां वरिष्ठ नागरिक का अर्थ हुआ कि जिनकी उम्र 60 साल या उससे अधिक हो।

सेंट्रल बैंक की दो स्पेशल एफडी योजनाओं की ब्याज दर कितनी है?

अब हम सेंट्रल बैंक की दो स्पेशल एफडी योजनाओं की ब्याज दरों को जानेंगे। बैंक अपनी 444 दिनों की स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर सामान्य नागरिकों के लिए 6.65 फीसदी का सालाना ब्याज देता है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह ब्याज दर 7.15 फीसदी सालाना है।
अब बात 555 दिनों की एफडी ब्याज दर की। सेंट्रल बैंक 555 दिनों की स्पेशल एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.75 फीसदी का ब्याज देता है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह ब्याज दर 7.25 फीसदी सालाना है।
क्या सेंट्रल बैंक 7 दिनों की एफडी की सुविधा देता है?
हां, सेंट्रल बैंक 7 दिनों की एफडी की सुविधा देता है।

  1. सामान्य नागरिकों के लिए सेंट्रल बैंक में 91 दिनों की एफडी पर कितना ब्याज मिलता है?
    सामान्य नागरिकों के लिए सेंट्रल बैंक में 91 दिनों की एफडी पर 4.25% का ब्याज मिलता है।

  2. क्या सेंट्रल बैंक में 5 साल या 10 साल के लिए भी एफडी की जा सकती है?
    हां, सेंट्रल बैंक में 5 साल या 10 साल के लिए भी एफडी की जा सकती है।

  3. 10 साल की एफडी पर सालाना कितना ब्याज मिल सकता है?
    10 साल की एफडी पर सालाना 6.25 फीसदी से 6.75 फीसदी तक का ब्याज मिल सकता है।

  4. सेंट्रल बैंक की दो स्पेशल एफडी योजनाएं कौन सी हैं?
    सेंट्रल बैंक की दो स्पेशल एफडी योजनाएं 444 दिनों की एफडी और 555 दिनों की एफडी है।