जिम्बाब्वे : कोरोना संकट में कारें बनी चलते-फिरता बाजार
Updated on
16-07-2020 08:07 PM
हरारे। कोरोनाकाल में जिम्बाब्वे में कारोबार पूरी तरह चौपट होने के कारण अब कारों ने चलते-फिरते बाजार का रूप ले लिया हैं। कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित अर्थव्यवस्था के दौर में अपने सामान वाहनों से बेच रहे हैं। राजधानी हरारे में सड़कों पर ऐसी खुली कारें दिख जाएंगी जिनमें रंग-बिरंगा सामान सजाया गया है। ऐसी ही एक मर्सीडीज में चावल, चीनी और मोमबत्तियों के पैकेट के साथ बच्चों के कपड़े, सफेल कंबल बड़े करीने से बेचने के लिए सजाकर रखे गये हैं। इस तरह से बिना लाइसेंस के फेरी लगाना अवैध है और पुलिस ने कुछ फेरीवालों को गिरफ्तार भी किया है लेकिन फिर भी सड़कों पर बड़ी संख्या में ऐसे विक्रेता दिख जाएंगे। मैकेनिक की नौकरी छूटने के बाद शेल्टन मरांजे सब्जियां बेचने को मजबूर हो गए। वह सुबह से निकलते हैं और अंधेरा होने तक जगह-जगह जाकर सब्जियां बेचते हैं। कोरोना वायरस संकट शुरू होने से पहले से जिम्बाब्वे की अर्थव्यवस्था खराब चल रही थी। लोग रोजगार के अभाव और पानी, बिजली तथा गैस की कमी के संकट से जूझ रहे थे। इस वर्ष यहां की अर्थव्यवस्था में दस फीसदी से अधिक की गिरावट आने की आशंका है। पहले से खराब चल रही अर्थव्यवस्था और अब कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों के चलते यहां चल रहे गिने चुने उद्योग और कंपनियां भी या तो बंद हो गए या फिर उनमें से लोगों को निकाला जा रहा है। जिम्बाब्वे नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अनुमान के मुताबिक, संगठित क्षेत्र की 25 फीसदी नौकरियां जा सकती हैं। जिम्बाब्वे कांग्रेस ऑफ ट्रेड यूनियन्स के अध्यक्ष पीटर मौटासा के मुताबिक आंकड़े इससे अधिक हो सकते हैं।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…