बिहार में क्राइम पर जीरो टॉलरेंस! सम्राट चौधरी का 'एनकाउंटर थ्योरी' पर जोर,
Updated on
14-02-2026 01:40 PM
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति अगर देश भर में चर्चा का विषय बनी तो वह फैक्टर था 'थ्री सी'। इस 'थ्री सी' फैक्टर ने बिहार की सत्ता को काफी संवारा। 'थ्री सी' का मतलब क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म। वर्तमान सत्ता में नीतीश नीत सरकार में क्राइम कंट्रोल अब भाजपा की जिम्मेदारी बन चुकी है। गृह मंत्री बनते ही सम्राट चौधरी ने क्राइम के प्रति जीरो टॉलरेंस की रणनीति बनाते हुए एनकाउंटर थ्योरी पर ज्यादा ध्यान दिया। और यही वजह भी है कि वर्ष 2024 में एनकाउंटर के कम मामले सामने आए, जबकि वर्ष 2025 से अब तक एनकाउंटर मामले में काफी वृद्धि हुई। बानगी देखें...
एनकाउंटर और सम्राट चौधरी
बिहार पुलिस ने 2025 में विशेष रूप से STF के जरिए एनकाउंटर की संख्या बढ़ाई है। 2025 में STF की एनकाउंटर की संख्या बढ़कर 29 हुई, जबकि 2024 में यह केवल 8 थी। इनमें कई मामलों में अपराधियों पर फायरिंग हुई, कुछ को घायल किया गया, और कुछ मामलों में मौत/गंभीर चोट भी हुई (जैसे रोहिणी में 4 बिहार के गैंगस्टर ढेर किए गए)। ये मुठभेड़ संयुक्त रूप से बिहार और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई।
2026 का पूरा साल अभी पूरा नहीं हुआ है। इसलिए एनकाउंटर की संख्या पूरी तरह प्रकाशित नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पटना समेत पूरे बिहार में जनवरी 2026 के पहले महीनों में लगभग 15 एनकाउंटर/मुठभेड़ दर्ज हुए। इसमें से दो में अपराधियों को मौत हुई और लगभग 14 को पैर में गोली मारकर घायल किया गया है। यानी कि 2026 के शुरुआती महीनों में पुलिस ने 15 से अधिक एनकाउंटर किए हैं, जो साल भर के लिए बढ़ सकते हैं।
विपक्ष का आरोप
राजद के वरीय नेता और विधायक भाई वीरेंद्र ने स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की ओर से किए जा रहे एनकाउंटर पर सवाल उठाया। कहा कि, 'राम मर्डर कर रहे हैं, और रहीम को फंसाया जा रहा है।' उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार सरकार अपराधियों के नाम पर सिर्फ एक खास जाति और धर्म के लोगों को टारगेट कर रही है। हम हर दिन देखते हैं कि फलाना राय, फलाना यादव, फलाना गोप, फलाना खान, फलाना ये, फलाना वो.. क्या इस धरती पर सिर्फ एक ही जाति के लोग अपराधी हैं? उनका यह बयान तब आया जब सूर्य डॉन के एनकाउंटर का मामला आया।
बिहार सरकार की मजबूरी
बिहार सरकार की मजबूरी यह है कि राज्य में आपराधिक घटनाएं अचानक से होने लगी। वर्ष 2025 में 2556 हत्या, 2025 रेप हुए और 174 डकैती की घटना हुई। नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी के लिए नीतीश कुमार के सुशासन की छवि को बनाए रखना एक चुनौती बन गई। इसी क्रम में पुलिस को एनकाउंटर तक का निर्देश प्राप्त हुआ। अब इसे संयोग कह लें कि एनकाउंटर जिनके साथ हुए, उनमें अधिकांश एक की जाति के थे।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…