वाटिका में युवोदय वालंटियर्स ने क्षतिग्रस्त पौधों को बदलकर रोपा 101 पौधें’
Updated on
13-08-2020 06:35 PM
जगदलपुर । आमचो बस्तर के युवोदय वालंटियर्स लगातार अपने रचनात्मक कार्यों की सराहना हो रही है जिसे देखते हुये युवोदय से लगातार बस्तर जिले के शहरी एवं ग्रामीण युवा वालंटियर्स के तौर पर जुड़ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इंद्रावती नदी तट के दोनों ओर लगभग 154 किलो मीटर पर पौधरोपण व संरक्षण का कार्य स्थानीय युवोदय वालंटियर्स द्वारा युद्धस्तर पर जारी है।
इसी तारतम्य में बुधवार को स्थानीय लाल बाग मैदान के युवोदय वाटिका में वालंटियर्स ने सोशल व फिजिकल दूरी का पूर्ण रूप से पालन करते हुये क्षतिग्रस्त पौधों को हटाकर एक सौ एक नए पौधे रोपे। इस अवसर पर विशेष रूप से जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल और नगर निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल भी वालंटियर के भूमिका में नजर आये।
सुबह लगभग आठ बजे सभी वालंटियर्स वाटिका पहुँचे और सर्व प्रथम युवोदय के लोगो का वॉल राइटिंग किया जिसके बाद पौधरोपण किया गया। पौधरोपण उपरांत अंत मे वालंटियर्स द्वारा पौध संरक्षण हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित श्री चंद्रवाल और श्री पटेल ने वालंटियर्स के समर्पण और निःस्वार्थभावी कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और आगे भी ऐसे कार्य जारी रखने के लिये प्रोत्सहित किया। उन्होंने युवोदय वालंटियर्स की इस बात की भी दिल खोलकर सराहना कि की कोरोना काल मे किसी तरह सोशल व फिजिकल दूरी बनाकर कार्यक्रम किया जा सकता है यह सभी के लिये अनुकर्णीय है। इस दौरान निगम अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में युवोदय वालंटियर उपस्थित थे।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…