Select Date:

युवा नेता अरविंद को फिर ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Updated on 06-01-2021 12:05 AM

बिलासपुर   शहर कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका और पार्टी के लिए हर कदम पर खड़े युवा नेता अरविंद शुक्ला को एक बार फिर संगठन में ब्लॉक अध्यक्ष की कुर्सी सौपी गई है। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अनुशंसा पर जारी की गई लिस्ट में दूसरी बार अरविंद शुक्ला को जगह मिलने से कांग्रेस पार्टी और उनके परिजनों समेत कार्यकर्ताओ में काफी हर्ष है तो वही श्री शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त कर अपनी ताजपोशी का सारा श्रेय प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को दिया है।

नगरीय निकाय चुनाव में अपने वार्ड से पार्षद उम्मीदवार की दावेदारी छोड़ कांग्रेस पार्टी के संगठन के आदेश पर ब्लॉक से पार्षद की जीत सुनिश्चित करने का भरसक प्रयास करने वाले अरविंद शुक्ला को ब्लॉक अध्यक्ष (संगठन) की एक बार फिर जवाबदारी सौपी गई है।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अनुशंसा पर अरविंद शुक्ला को दूसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष (संगठन) की जवाबदारी दी गई है। लगातार संग़ठन को मजबूती प्रदान करने के कार्य मे जुटे अरविंद शुक्ला जिसके पुन: ब्लॉक अध्यक्ष का तोहफा प्रदेश आलाकमान ने दिया है।

बड़ो का आशीर्वाद, छोटो का प्यार लाया फिर इस मुकाम पर-शुक्ला

अरविंद शुक्ला ने कहा है कि उनके ब्लॉक में हर बूथ पर राज्य शासन की योजनाओं को जनता तक लेकर जाएंगे श्री शुक्ला ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम,प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि संगठन के प्रमुख मोहन मरकाम तथा प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक के साथ मिलकर बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक 02 में हर बूथ पर कांग्रेस की रीति नीति और संगठन को मजबूत करेंगे राज्य शासन की योजनाओं को जनता तक ले जाएंगे। दूसरी बार जिम्मेदारी मिलने पर ,संगठन को मजबूत करना ही पहली प्राथमिकता होगी। आज जिस मुकाम तक पहुचा हु उसमें बड़ो का आशीर्वाद और छोटो का प्यार शामिल है। इधर अरविंद शुक्ला को बधाई देने उनके निवास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.