सुरक्षित निवेश के लिए चुन सकते है पोस्ट ऑफिस की मंथली सेविंग स्कीम
Updated on
08-07-2020 09:12 PM
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते आर्थिक संकट से जूझ रही दुनिया में अब लोग सुरक्षित निवेश का ओर ध्यान दे रहे है। हर कोई अपने लिए आर्थिक व्यवस्था बेहतर तरीके से करना चाहता है। वो अपने पैसों को सुरक्षित ठिकानों पर निवेश करने की सोच रहे हैं। अगर आप भी किसी भी प्रकार को कोई जोखिम नहीं चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स बेहतर होती हैं। ऐसे ही पोस्ट ऑफिस की मंथली सेविंग स्कीम का विकल्प चुन सकते हैं। इसमें किसी भी प्रकार का कोई जोखिम नहीं है। इसमें मौजूदा समय में 6.6 फीसदी इंट्रेस्ट रेट मिल रहा है। इस स्कीम के तहत आप मिनिमम 1000 रुपये में अकाउंट ओपन करा सकते हैं। इसकी खासियत यह है कि स्कीम पूरी होते ही आपके पूरे पैसे वापस मिल जाएंगे।
इस स्कीम का मेच्योरिटी पीरियड 5 साल का है। यानी 5 साल बाद आप फिर से इसमें निवेश कर सकते हैं। सिंगल अकाउंट में आप 4.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। ज्वाइंट अकाउंट में आप 9 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। इस स्कीम में 6.6 फीसदी सालाना इंट्रेस्ट मिल रहा है। सालाना मिलने वाले इंट्रेस्ट को 12 महीनों में उसे डिवाइड कर दिया जाता है। वो अमाउंट आपको हर महीने मिलता रहता है।
अगर आप पैसे विदड्रॉ नहीं करते हैं तो आपके प्रिंसपल अमाउंट के साथ जोड़कर आपको इंट्रेस्ट मिलता रहेगा। अगर मेच्योरिटी से पहले आपको पैसे निकालने की जरूरत पड़ गई तो विकल्प मौजूद है। यानी आप पैसे निकाल सकते हैं। लेकिन एक शर्त जुड़ी हुई है। आपके स्कीम के टाइम पीरियड के मुताबिक कुछ फीसदी काटकर रकम वापस कर दी जाएगी। स्कीम पूरी होते ही आपको पूरा पैसा मिल जाएगा। आप दोबारा इसमें निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में अगर आपने सिंगल अकाउंट के लिए 4.5 लाख रुपये का निवेश किया है तो आपको 6.6 फीसदी सालाना इंट्रेस्ट रेट के साथ सालाना 29700 रुपये यानी 2475 रुपये महीना इंट्रेस्ट मिलेगा। अगर आपने ज्वाइंट अकाउंट के तहत 9 लाख रुपये का निवेश किया है तो आपको 59,400 रुपये सालाना यानी 4950 रुपये महीना इंट्रेस्ट मिलेगा। इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट ओपन करना होगा। इसके बाद मंथली इनकम स्कीम के लिए अलग से फॉर्म भरना होगा। इसके लिए फीस आपको चेक से कैश देना होगा। इस तरह से आपका अकाउंट ओपन हो जाएगा।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…