Select Date:

योगी आज करेंगे अत्याधुनिक कोविड अस्पताल का लोकार्पण

Updated on 08-08-2020 06:53 PM
लखनऊ । अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए भूमिपूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम फील्ड में कोविड-19 महामारी से बचाव व रोकथाम की व्यवस्था के प्रबंधन में नए सिरे से जुट गई है। मुख्यमंत्री  दो दिन में तीन मंडलों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी कोविड-19 महामारी से बचाव व रोकथाम के मद्देनजर दिए गए निर्देशों पर अमल की समीक्षा के क्रम में गत महीने तक देवीपाटन, वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती व आजमगढ़ मंडल का भ्रमण कर चुके हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को दो दिवसीय समीक्षा अभियान के लिए फिर रवाना हो गए। शुक्रवार को उन्होंने बरेली व मेरठ मंडल की व्यवस्था का जायजा लिया। पहले वह बरेली गए। इसके बाद नोएडा पहुंचे।
शनिवार सुबह वे नोएडा में अत्याधुनिक कोविड अस्पताल का लोकार्पण करने के बाद एचसीएल कंपनी की ओर से स्थापित अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी कर सकते हैं। यह कंट्रोल रूम वहां कोविड नियंत्रण वार रूम के तौर पर काम कर रहा है। इस कंट्रोल रूम के लिए परिसर, कॉल सेंटर भवन, कंप्यूटर सिस्टम, लैंडलाइन नंबर व मैनपावर के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं एचसलीएल कंपनी उपलब्ध करा रही है। निजी सेक्टर के सहयोग से इसी तरह के कंट्रोल रूम दूसरे शहरों में भी स्थापित करने की पहल हो सकती है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.