नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के यस बैंक ने डिश टीवी की 24 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने की शनिवार को जानकारी दी। बैंक ने कहा कि डीटीएच सेवा प्रदाता कंपनी डिश टीवी तथा कुछ अन्य कंपनियों ने ये शेयर कर्ज के एवज में गिरवी रखे थे। कर्ज के भुगतान में चूक के कारण इन शेयरों का अधिग्रहण किया गया है। बैंक ने शेयर बाजारों को बताया कि 24.19 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया गया है। उसने कहा कि ये 44,53,48,990 शेयर हैं। डिश टीवी इंडिया लिमिटेड को दिये गये कर्ज का समय पर भुगतान नहीं होने के कारण इन शेयरों का अधिग्रहण किया गया है। बैंक ने बताया कि इसके अलावा एस्सेल बिजनेस एक्सीलेंस सर्विसेज, एस्सेल कॉरपोरेट रिसॉर्सेज, लिविंग एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज, लास्ट माइल ऑनलाइन, पैन इंडिया नेटवर्क इंफ्रावेस्ट, आरपीडब्ल्यू प्रॉजेक्ट्स प्राइवेट, मुंबई डब्ल्यूटीआर और पैन इंडिया इंफ्राप्रोजेक्ट्स को दिये गये कर्ज की किस्तों के भुगतान में भी चूक हुई हैं। ये कंपनियां सुभाष चंद्रा की अगुवाई वाले एस्सेल समूह का हिस्सा हैं।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…