Select Date:

शाओमी एमआई10 अल्ट्रा ने कैमरे के मामले में दूसरे फोनस् को पछाड़ा

Updated on 13-08-2020 06:34 PM
नई दिल्ली । चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने एक विशेष आयोजन में इस साल 2020 का अपना सबसे पावरफुल स्मार्टफोन शाओमी एमआई10 अल्ट्रा उतारा है। शाओमी के इस स्मार्टफोन ने कैमरे के मामले में दूसरे फोन को पीछे छोड़ दिया है। शाओमी के एमआई10 अल्ट्रा का मुकाबला हुवावे के पी40 प्रो प्लस और सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 प्लस से है। शाओमी के नए फोन एमआई10 अल्ट्रा ने दुनिया के बेस्ट कैमरा फोन हुवावे पी40 प्रो को 130 के स्कोर के साथ पीछे छोड़ दिया है। यह बात स्मार्टफोन्स के कैमरों की रेटिंग करने वाली डिक्सोमार्क ने कही है।
डिक्सोमार्क  का कहना है कि शाओमी एमआई 10 अल्ट्रा को फोटोग्राफी में बेस्ट स्कोर मिला है। इसका स्कोर 142 रहा है। डिक्सोमार्क के टेस्ट में खुलासा किया गया है कि शाओमी का यह स्मार्टफोन नेचुरल और लाइफलाइक कलर्स को रीप्रॉड्यूस करने में बेहद शानदार है। एमआई10 अल्ट्रा ने पहले टॉप पर रहे हुवई पी40 प्रो को पीछे छोड़ने के साथ कई कैटिगरीज में सबसे ज्यादा स्कोर हासिल किया है। इस फोन को बोकेह परफॉर्मेंस में भी बेस्ट स्कोर मिला है। शाओमी के इस फोन का कैमरा स्कोर 130 रहा है और यह डिक्सोमार्क रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गया है।
डिक्सोमार्क  के मुताबिक, फोन में बहुत स्ट्रॉन्ग बैकग्राउंड ब्लर दिया गया है। अल्ट्रा-वाइड ऐंगल कैमरा, इस फोन के प्रमुख हाइलाइट्स में से एक है। इसके अलावा, टेस्ट में खुलासा किया गया है कि अब तक लॉन्च किए गए सभी स्मार्टफोन्स में शाओमी के फोन में सबसे व्यापक फील्ड-ऑफ-व्यू दिया गया है। एमआई 10 अल्ट्रा के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में ड्यूल-टेली कैमरा और अल्ट्रा-वाइड मॉड्यूल दिया गया है। फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, 12 मेगापिक्सल और 48 मेगापिक्सल के टेलीफोटो सेंसर दिए गए हैं। फोन में 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। विडियो में भी एमआई 10 अल्ट्रा का परफॉर्मेंस शानदार रहा है। विडियो में इसका स्कोर 106 रहा है। डिक्सोमार्क के मुताबिक, यह फोन अच्छी डायनामिक रेंज, शानदार कलर, क्विक ऑटोफोकस और इफेक्टिव स्टैबलाइजेशन के साथ हाई-क्वॉलिटी विडियोज रिकॉर्ड करता है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.