Select Date:

शियोमी ने अपने मीजिया फ्रेश एयर ब्लोअर सी1 को किया लांच

Updated on 13-08-2020 11:29 PM
नई दिल्ली ।शियोमी ने अपने एमआई जेआईए स्मार्टहोम ब्रैंड के तहत नया प्रॉडक्ट लांच किया है। प्रॉडक्ट का नाम मीजिया फ्रेश एयर ब्लोअर सी1 है। यह एक पोर्टेबल वॉल माउंटेड फैन है, जो एयर प्योरिफायर की तरह भी काम करता है। यह काफी पतला प्रॉडक्ट है और दीवार पर यह केवल 0.16 वर्ग मीटर की जगह लेता है। यह एयर ब्लोअर 28.6 वर्ग मीटर की हवा को प्योरिफाई कर सकता है। इसकी खासियत है कि यह धूल और रेत के कणों के साथ ही दूसरे पल्यूटैंट्स को भी फिल्टर कर देता है।
मीजिया फ्रेश एयर ब्लोअर सी1 में एक बिल्ट-इन कंपोजिट फिल्टर एलिमेंट दिया गया है, जो एचईपीए 13 उच्च क्षमता वाले फिल्टर मटीरियल का इस्तेमाल करता है। यह फिल्टर कमरे से सेकंड हैंड स्मोक के साथ ही हवा को प्रदूषित करने वाले दूसरे कणों को भी फिल्टर करता है। कंपनी का कहना है कि यह पीएम 2.5 कणों को भी बखूबी फिल्टर कर सकता है। मशीन के अंदर दो खास तरह के फैन लगे हैं, जो प्रति घंटे 80एम³ फ्रेश एयर को 28.6 वर्ग मीटर के एरिया तक पहुंचाते हैं। यह एयर प्योरिफायर काफी शांत है। इसके फैन काफी स्मूद हैं और यह चलने के दौरान आवाज नहीं करते। इस दीवार पर फिट करने के लिए केवल कुछ स्क्रूज की जरूरत पड़ती है और यह आसानी के लग जाता है। इसकी डिजाइनिंग पर कंपनी ने काफी ध्यान दिया है और इसका नतीजा है कि यह बिना दीवार को नुकसान पहुंचाए आसानी से फिट हो जाता है। कंपनी ने मीजिया फ्रेश एयर ब्लोअर सी1 को अभी केवल चीन में ही लांच किया है। चीन में इसकी कीमत 1299 युआन (करीब 14 हजार रुपये) है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.