कोरोना महामारी के कारण डब्ल्यूटीए पैन पैसिफिक ओपन रद्द
Updated on
29-07-2020 08:12 PM
टोक्यो । कोरोना वायरस महामारी के कारण जापान में नवंबर में होने वाला डब्ल्यूटीए पैन पैसिफिक ओपन टेनिस टूर्नामेंट दूसरी बार स्थगित कर दिया गया है। पहले यह टूर्नामेंट सितंबर में होना था जिसे महामारी के कारण नवंबर तक के लिए टाल दिया गया था। आयोजकों ने कहा कि कार्यकारी समिति ने इस टूर्नामेंट के आयोजन के कई प्रयास किये पर मौजूदा हालातों में इसका आयोजित संभव नजर नहीं आता है क्योंकि अभी इतनी जल्दी हालात ठीक होने की उम्मीद नहीं है। आयोजकों ने कहा, 'समिति ने हरसंभव कोशिश की, जिसमें बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में मैच के आयोजन के साथ ही स्वास्थ्य तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश को लेकर पाबंदियां भी शामिल हैं। इसके बाद भी कार्यकारी समिति इस टूर्नामेंट को स्थगित करने के फैसले को टाल नहीं पाई और यह फैसला किया गया है कि टूर्नमेंट को रद्द करना ही सभी के हित में है। गौरतलब है कि जापान में हाल के दिनों में वायरस संक्रमण तेजी से बढ़ा है। इसी को देखते हुए यह टूर्नामेंट स्थगित करने पर मजबूर होना पड़ा है।’
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…