Select Date:

निःशुल्क चावल से गरीब परिवारों की चिंता हुई दूर

Updated on 06-06-2020 08:41 PM
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 98 हजार कार्डधारी हो रहे लाभान्वित
रायपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये जारी लॉकडाउन के बीच गरीब परिवारों को छत्तीसगढ़ शासन की दो माह का मुफ्त राशन प्रदान करने की योजना ने बड़ी राहत पहुंचाई है। उचित मूल्य दुकानों में राशन प्राप्त करने के लिए पहुंचे हितग्राहियों का कहना है कि शासन की व्यवस्था से उनको खाद्यान्न की कोई समस्या नही है। शासन द्वारा निःशुल्क चावल वितरण से काफी मदद मिल रही है। सरकार के संवेदनशील निर्णय से ग्रामीणों को इस विषम परिस्थिति का सफलतापूर्वक सामना करने में काफी मदद मिली है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सभी उचित मूल्य दुकानों में फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिन्ग के पालन में सुविधा हेतु राशन दुकानों में चूने से मार्किंग की गई है। कोरोना वायरस कोविड-19 की रोकथाम हेतु जारी गाईड लाईन के अनुसार शासकीय उचित मूल्य दुकानों और अन्य भीड़भाड़ संभावित स्थानों में सोशल डिस्टेंस रखा जाना आवश्यक है, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हो सके। जिले में सभी राशनकार्डधारी उपभोक्ताओं द्वारा उचित मुल्य के दुकानों मेें राशन वितरण के समय एक-दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी रखी जा रही है।
जिले में कुल 98 हजार 282 कार्डधारक हैं, इसमें 27,457 अन्त्योदय, 296 निराश्रित, 128 अन्नपूर्णा, 37 निःशक्तजन कार्ड धारक और 64880 प्राथमिकता कार्डधारक हैं। इसके अलावा 5484 सामान्य राशन कार्ड धारक हैं। जिले की 179 पीडीएस दुकानों के माध्यम से राशन का वितरण किया जा रहा है। अन्त्योदय बीपीएल कार्डधारियों को प्रति कार्ड 35 किलो चावल एवं प्रति कार्ड 2 किलो अमृत नमक के हिसाब से अप्रैल एवं मई माह के लिए एक मुश्त निःशुल्क प्रदान किया गया है।
इसी तरह प्राथमिकता श्रेणी के बीपीएल कार्डधारियों को एक व्यक्ति के लिए 10 किलो, 2 व्यक्तियों के लिए 20 किलो, 3 से 5 व्यक्तियों लिए 35 किलो तथा 5 से अधिक व्यक्तियों के लिए 35 किलो के अलावा प्रति व्यक्ति 7 किलो अतिरिक्त चावल के हिसाब से अप्रैल एवं मई के लिए एकमुश्त प्रदान किया गया है। इसी तरह बीपीएल श्रेणी के अन्तर्गत निराश्रित, अन्नपूर्णा एवं निःशक्तजनों के प्रत्येक कार्ड में एक माह के लिए 10 किलो के हिसाब से एकमुश्त दो माह का 20 किलो चावल निःशुल्क प्रदान किया गया है। इसके साथ ही एपीएल कार्डधारियों को 10 रूपए की दर से चावल वितरण किया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.