कोरोना के दूसरे घातक दौर से गुजर रही दुनिया, यूरोप में दूसरी वेव का डर : डब्ल्यूएचओ
Updated on
21-06-2020 06:09 PM
जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोविड-19 के दूसरे घातक चरण की शुरूआत तो लेकर एक बार फिर से आगाह किया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि इस समय यूरोप पर कोरोना महामारी के दूसरे दौर का खतरा मंडराने लगा है। क्षेत्रीय दफ्तर ने पूर्वी यूरोपीय देशों में कोरोना के नए मामले बढ़ने पर खतरे की घंटी बजाते हुए कहा कि वह इससे चिंतित है। दुनिया इस समय कोरोना वायरस के सबसे खतरनाक अवस्था से गुजर रही है। मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार को डेढ़ लाख नए मामले सामने आए, जिसमें करीब आधे मामले अमेरिकी महाद्वीप में मिले। डब्ल्यूएचओ मुख्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एधनोम घेब्रेयेसस ने बताया, 'वायरस अभी भी तेजी से फैल रहा है, बहुत खतरनाक बना हुआ है और अत्यधिक लोग अतिसंवेदनशील हैं।'
उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ ही दक्षिण और पश्चिम एशिया में भी बड़ी संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। घेब्रेयेसस ने संक्रमण से बचने के लिए लोगों से शारीरिक दूरी बनाए रखने और अत्यधिक चौकन्ना रहने का अनुरोध किया है। हालांकि दूसरे यूरोपीय देशों में गत कई हफ्तों से संक्रमण की दर में कमी दर्ज की जा रही है। इसी के मद्देनजर ब्रिटेन ने कोरोना वायरस को लेकर जारी अलर्ट के स्तर को घटा दिया है। जबकि जर्मनी में बीते एक माह बाद नए मामलों में सबसे बड़ी उछाल दर्ज की गई है। यूरोप में कोरोना महामारी से इटली, स्पेन, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। हालांकि अब इन देशों में नए मामलों में गिरावट देखी जा रही है।
यूरोप के लिए डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक हंस क्लूज ने कोपेनहेगन में एक वर्चुअल बैठक के दौरान कहा, 'कोविड-19 कई देशों में बेहद सक्रिय चरण में है। सभी देशों में इसका उच्च खतरा बरकरार है।' इधर, ब्रिटेन में शुक्रवार को कोरोना अलर्ट के स्तर को चार से घटाकर तीन कर दिया गया। ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने कहा, 'अलर्ट के स्तर को कम करना देश के लिए अहम क्षण है। संक्रमण की दर तेज गति से कम हो रही है।' ब्रिटेन में अब तक कोरोना के तीन लाख से ज्यादा मामले पाए गए और 42 हजार से अधिक की मौत हुई। जर्मनी के रोग नियंत्रण केंद्र ने शुक्रवार को बताया कि देश में गत 20 मई के बाद एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा नए मामले पाए गए। बीते 24 घंटे में 770 नए मामले मिले। इन्हें लेकर संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर एक लाख 90 हजार से ज्यादा हो गई है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…