Select Date:

5 साल की 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' लिस्ट की समीक्षा करेगा विश्व बैंक, लिस्ट पर लगाई रोक

Updated on 30-08-2020 12:05 AM
वॉशिंगटन । वर्ल्ड बैंक ने पिछले 5 साल की 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' लिस्ट की समीक्षा करने का फैसला किया है और इस साल अक्टूबर में आने वाली बिजनस रैंकिंग लिस्ट पर फिलहाल रोक लगा दी है। नीति आयोग ने कहा है कि विश्व बैंक को अनियमितता की जांच करनी चाहिए और जल्द अपनी अगली रिपोर्ट जारी करनी चाहिए।वर्ल्ड बैंक ने यह कदम चार देशों की तरफ से हेराफेरी करने के शक में उठाया है। ये 4 देश हैं चीन, यूएई, अजरबेजान और सऊदी अरब। ये 2019 में जारी की गई ईज ऑफ डूइंग बिजनस लिस्ट में भारत से ऊपर थे। कुछ साल में इनकी रैंकिंग में उछाल आया। 5 साल पहले चीन 90वें स्थान पर था, जबकि पिछले साल 31वें स्थान पर पहुंच गया।
विश्व बैंक ने कहा कि अक्टूबर 2017 और अक्टूबर 2019 में प्रकाशित होने वाली लिस्ट के डेटा के साथ गड़बड़ी की गई है। पिछले 5 साल के आंकड़ों की जांच कर रहे हैं। इसके आधार पर उन देशों की रैंकिंग को ठीक किया जाएगा, जिनकी रैंकिंग प्रभावित हुई। पिछले 5 साल के दौरान भारत की रैंकिंग में 79 पायदान का उछाल आया और 2019 की लिस्ट में वह 63वें स्थान पर जा पहुंचा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.