सितंबर की जगह साल 2022 में होगी विश्व तीरंदाजी फील्ड चैम्पियनशिप
Updated on
09-06-2020 08:26 PM
लुसाने। कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए अमेरिका के यांकटन में प्रस्तावित विश्व तीरंदाजी फील्ड चैम्पियनशिप अब 2022 तक स्थगित कर दी गयी है। तय कार्यक्रम के अनुसार इस प्रतियोगिता का आयोजन इस साल सितंबर में यांकटन के एनएफएए तीरंदाजी केंद्र में होना था। यह तीरंदाजी सुविधा का सबसे बड़ा केन्द्र है। इस स्थल ने विश्व युवा और विश्व इनडोर चैंपियनशिप की मेजबानी की है। विश्व तीरंदाजी (डब्ल्यूए) और यांकटन आयोजन समिति ने एथलीटों की सुरक्षा और महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों को देखते हुए यह फैसला लिया है। डब्ल्यूए ने यहां जारी एक बयान में कहा कि उसने 2021 के व्यस्त कैलेंडर की वजह से इसे 2022 तक के लिए स्थगित किया गया है। यांकटन में ही अगले साल विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन होना है। डब्ल्यूए के महासचिव टॉम डीलेन ने कहा, ‘‘ हम दुख है कि फील्ड चैम्पियनशिप के आयोजन में काफी विलंब होगा पर मौजूदा हालातों में इसके अलावा कोई विकल्प नहीं था।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…