जबलपुर। जबलपुर रेलवे स्टेशन पर आखिर बदबूदार खाने की पोल खुल ही गई। मजदूरों को किस स्तर का खाना केटरिंग ठेकेदार बांट रहे है उसे लेकर प्लेटफार्म क्रमांक एक पर मजदूरो ने शुक्रवार दोपहर जमकर हंगामा किया। मजदूरों ने जीआरपी को खाना दिखाते हुए करवाई की मांग की है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे ट्रेन क्रमांक 01837 श्रमिक स्पेशल प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर पहुंची। इस ट्रेन में सवार श्रमिकों को केटरिंग ठेकेदार मोहम्मद इब्राहिम द्वारा खाना बांटा जा रहा था। कुछ डिब्बों में बांटे गए खाने के पैकटों को लेकर मजदूर प्लेटफार्म पर उपस्थित जीआरपी थाना प्रभारी के पास पहुंचे। उन्होंने पैकेट खोलकर बताया कि इसमें रखे फेफलो से गंदी बदबू आ रही हैं। प्रभारी ने तत्काल मजदूरों से लिखित शिकायत ली और फेफलों को रेलवे के फूड अधिकारियों के पास जांच के लिए भेज दिया। इससे पूर्व बदबूदार फेफलो को लेकर मजदूरों ने प्लेटफार्म पर जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि बदबूदार खाना बांट कर ठेकेदार उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे है।
जांच-पड़ताल और गिनती नहीं
बताया जाता है कि 1 मई से अब तक जितनी भी ट्रेनों में ठेकेदारों द्वारा खाना बांटा गया है उसकी जांच,पड़ताल और गुड़वत्ता की जांच नहीं हुई। रेल अधिकारी ठेकेदारों के कारनामो को नजरअंदाज करते रहे है। आखिरी मोके पर मजदूरों ने बदबूदार फेफलो की पोल खोलते हुए जबलपुर रेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया।
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…
भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो मई से शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार…