Select Date:

छत्तीसगढ़ में एडीबी से 1184 किलोमीटर लम्बाई की 30 सड़कों के लिए 4000 करोड़ रूपए की कार्य योजना तैयार

Updated on 21-06-2020 06:11 PM
रायपुर। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सड़कों का बेहतर नेटवर्क तैयार करने के लिए विभिन्न योजनों के तहत सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एशियन विकास बैंक (ए.डी.बी.) की सहायता से वर्ष 2020 से 2024 परियोजना अवधि के लिए 1184 किलोमीटर लम्बाई की 30 सड़कों के लिए लगभग 4000 करोड़ रूपए ऋण लेने की कार्य योजना तैयार की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस कार्य योजना को सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है।
एडीबी परियोजना अंतर्गत लोन-चार के प्रस्तावित मार्गों के नाम इस प्रकार है- कोरिया जिले में मनेन्द्रगढ़ केल्हारी जनकपुर माड़ीसरई मार्ग 26.60 किलोमीटर, कोटाडाल रामगढ़ 17 किलोमीटर और बिहारपुर बटरा सोनहत मार्ग 31 किलोमीटर, सूरजपुर जिले में कुदरगढ़ धुर इदरपुर मार्ग 12 किलोमीटर, जशपुर-रायगढ़ जिले में अंबिकापुर रामगढ़ मार्ग 34 किलोमीटर, कबीरधाम जिले में मरका से दामापुर धोरभाठा कुण्डा मार्ग 30 किलोमीटर, रायगढ़ जिले में रायगढ़ पूंजीपतरा घरघोडा धरमजयगढ़ मार्ग 76 किलोमीटर और चरखापारा ससकोबा बन्धनपुर कापू मैनपाट मार्ग 28 किलोमीटर, जांजगीर-रायगढ़ जिले में चन्द्रपुर से डभरा खरसिया मार्ग 46 किलोमीटर, कोरबा-कोरिया जिले में बैकुण्ठपुर से चोटिया मार्ग 83 किलोमीटर, सरगुजा जिले में रघुनाथपुर लुण्ड्रा धौरपुर बरियो मार्ग 41 किलोमीटर, जशपुर जिले में लुडेग बागबहार फरसाबहार तपकरा लवाकेरा मार्ग 56.80 किलोमीटर, सरगुजा-जशपुर जिले में बतौली बगीचा चरईडांड मार्ग 84 किलोमीटर, जशपुर-बलरामपुर जिले में जशपुर मनोरा कुसमी बलरामपुर मार्ग 146.40 किलोमीटर, महासमुंद-बलौदाबाजार जिले में सिरपुर बलदाकंछार कसडोल मार्ग 35 किलोमीटर और दुर्ग जिले में जेवरा कचांदूर खेदमारा मोहंदी चेतुवा मुरमंुदा गोढ़ी हरदाबस्ती खुरमुड़ी मार्ग 60 किलोमीटर एवं दुर्ग के एसीसी चौक से नंदिनी अहिवारा मार्ग फोर लेन निमार्ण 21.85 किलोमीटर शामिल है।
इसी तरह बलौदाबाजार-रायपुर जिले में भाटापारा सुहेला हिरमी मोहरा खरोरा मार्ग 46 किलोमीटर, बेमेतरा जिले में बेरला कुसमी खुड़मुड़ी सीलतरा मार्ग 26 किलोमीटर, नांदघाट से भदरली होकर चन्दनु पड़कीडीह अंधियारखोर मार्ग 28.20 किलोमीटर और देवकर साजा खम्हरिया मार्ग 37 किलोमीटर, कोरिया जिले में मनेन्द्रगढ़ केल्हारी जनकपुर मार्ग 100 किलोमीटर, कांकेर जिले में कांकेर से नरहरपुर मार्ग 28 किलोमीटर, दुर्ग-बेमेतरा जिले में राहटादाह दारगांव मोहरेंगा मार्ग 17.60 किलोमीटर, महासमुंद जिले में महासमुंद खट्टी लभरा मार्ग 16 किलोमीटर, धमतरी जिले में कोलियारी खरेंगा दोनर जोरातराई मार्ग 35.10 किलोमीटर, राजनांदगांव जिले में डोंगरगढ़ टप्पा मार्ग 16 किलोमीटर, जांजगीर-चांपा जिले में नैला बलौदा महुदा मार्ग 22.40 किलोमीटर, मुंगेली जिले में लालपुर गीधा से पथरिया मार्ग 31.20 किलोमीटर और बलरामपुर जिले में प्रतापुर मुरका गोपालपुर राजपुर मार्ग 29 किलोमीटर शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.