महिला पहलवान गीता फोगाट को ओलंपिक में पदक की उम्मीदें
Updated on
22-07-2020 07:41 PM
नई दिल्ली । पहलवान गीता फोगाट ने अगले साल जापान में होने वाले टोक्यो ओलंपिक की तैयारियां शुरु कर दी हैं। गीता ने टेबल टेनिस खिलाड़ी मुदित दानी के साथ सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान यह बात कही। गीता ने कहा कि ओलंपिक के स्थगित होने से उन्हें इसकी तैयारियों के लिए और समय मिल गया है। इससे पहले कोरोना वायरस महामारी के कारण ओलंपिक को एक साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। इस टूर्नामेंट का आयोजन अब अगले साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक किया जाएगा।
गीता ने कहा, 'ओलंपिक स्थगित होने से मेरी इस टूर्नामेंट में भाग लेने की उम्मीद बढ़ गई है। इस एक साल में मुझे ट्रायल और क्वॉलिफिकेशन इवेंट की तैयारी के लिए ज्यादा समय मिलेगा।' उन्होंने कहा, ' मेरी प्रयास फिटनेस बनाये रखना रहेगा। इसके बाद जो भी क्वॉलिफिकेशन टूर्नामेंट होगा मैं उसमें हिस्सा लूंगी और ओलंपिक का टिकट हासिल करने की कोशिश करूंगी।'
विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता गीता की शादी पहलवान पवन कुमार सरोहा से साल 2016 में हुई थी। गीता ने पिछले साल दिसंबर में ही बेटे को जन्म दिया था। गीता ने कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद शुरुआत में काम करने में मुश्किल होती है, लेकिन वो जल्द ही अपनी लय हासिल कर लेंगी। गीता ने कहा, 'मैंने कुछ समय बाद ही ट्रेनिंग शुरू कर दी थी, लेकिन डॉक्टर ने मुझे इसके लिए इंतजार करने के लिए कहा। हम पहलवानों को हल्का वर्कआउट करने की आदत नहीं है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से मैंने यह शुरू किया है। प्रतिद्वंद्वी के बिना ट्रेनिंग करना मुश्किल है, इसलिए मैं घर में रहकर व्यायाम कर रही हूं।'
उन्होंने कहा, 'पिछले चार-पांच सालों में भारत के प्रदर्शन में काफी बदलाव आया है। विनेश फोगाट सहित हमारे चार पहलवानों ने विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वॉलिफाई किया है। यह दिखाता है कि हमारे पहलवान ओलंपिक के लिए किस तरह तैयारी कर रहे हैं।' साथ ही कहा कि अगर सभी इसी प्रकार प्रदर्शन करते रहे तो हमें ओलंपिक में पदक मिलने की पूरी संभावनाएं हैं।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…