Select Date:

स्व सहायता समूह की महिलाओं ने गौठान में मशरूम उत्पादन की कल्पना को किया साकार

Updated on 03-06-2020 09:40 PM
रायपुर। ‘पंखों को मिला खुला आसमान’ यह कहावत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बनाए गए आदर्श गौठान मौहाभाठा में चरितार्थ होती नजर आ रही है। शासन के प्रयासों और महिला स्व.सहायता समूहों की मेहनत से यहां महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो रही है। बेमेतरा जिले के साजा विकासखण्ड के मौहाभाठा के गौठान में महुआ और कल्पना महिला स्व.सहायता समूहों की महिलाओं के परिश्रम और हिम्मत का नतीजा है कि गौठन में मशरूम उत्पादन की कल्पना को साकार किया जा सका है।
महिला समूहों में कुल 14 सदस्य है। इनकेे द्वारा गौठान में मशरूम उत्पादन के लिए 120 बैग लगाये गये हैं। जिसमें कुछ ही समय में उत्पादन होना शुरू हो जायेगा। इसके साथ ही और बैग लगाने की तैयारी भी की जा रही है। इन समूहों के द्वारा उत्पादित मशरूम की खुले मार्केट में अच्छी मांग है। मशरूम प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है जो सूखे और गीले दोनों रूपों में बिकता है। गौठान की फेन्सिंग में भी महुआ महिला स्व.सहायता समूह द्वारा बनाए गए तारजाली का उपयोग किया गया है। पंचायतों के फेन्सिंग के लिए भी इस समूह से बात की जा रही है। इसके अलावा कल्पना समूह की महिलाओं द्वारा गौठान में वर्मी खाद तैयार किया जा रहा है।
इनके द्वारा निर्मित खाद की गुणवत्ता अच्छी होने के कारण किसानों द्वारा खेतों में उपयोग के लिए इस वर्मी खाद की मांग बहुतायत से होने लगी है। महुआ महिला स्व.सहायता समूह के सफल संचालन में अध्यक्ष सुश्री माया साहू, सचिव सुश्री ब्रिजबाई मानिकपुरी, कोषाध्यक्ष सुश्री अहिल्या साहू और कल्पना महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष सुश्री कुसुम बाई साहूए सचिव सुश्री भूमिका साहू का अथक प्रयास रहा है। इनके मार्गदर्शन के लिए शासन स्तर पर अधिकारी लगातार उपस्थित रहते हैं इससेे इनका मनोबल बना रहता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
गरियाबंद ।  फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेम्हरतरा मेें आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद से संपूर्ण समाधान के तहत् प्रथम दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में…
 05 May 2026
गरियाबंद।  जिले के अंतर्गत देवभोग वन परिक्षेत्र की समितियों में तेन्दूपत्ता का संग्रहण कार्य 24 अप्रैल 2026 से तथा गरियाबंद, धवलपुर, नवागढ़, परसुली, छुरा, मैनपुर, तौरेंगा एवं कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र की समितियों…
 05 May 2026
गरियाबंद। सही दवा, शुद्ध अहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत आज फिंगेश्वर ब्लॉक स्थित थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…
 05 May 2026
गरियाबंद। जिले के ग्राम पिपरछेड़ी की जय मां वैष्णवी समूह से जुड़ी महिला सौहद्रा साहू आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उन्होंने मछली पालन को अपनी आजीविका का…
 05 May 2026
बिलासपुर।  मस्तुरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण सोंठी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 144 आवेदनों में…
 05 May 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात दी गई है। बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने के लिए बार-बार दफ्तर जाने से मुक्ति दिलाने हेतु…
 05 May 2026
रायपुर। पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी  किशन लाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए का चेक…
 05 May 2026
रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। ब्लॉक आरंग के ग्राम छटेरा में…
 05 May 2026
रायपुर। सुशासन तिहार 2026 के तहत आरंग के ग्राम छटेरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई रोशनी भर दी है। वर्षों से लकड़ी के चूल्हे…
Advt.