कोरबा। छत्तीसगढ़ में कोविड-19 प्रोटोकॉल में जांजगीर प्रशासन की बड़ी चूक सामने आई है। दरअसल, पुछेली के क्वारंटाइन सेंटर में रखी महिला को रिपोर्ट आए बिना ही छोड़ दिया गया। महिला क्वारंटाइन सेंटर से कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के तिलकेजा पहुंच गई। अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। जिले के ग्राम तिलकेजा में एक महिला की कोरोना मरीज के रूप में पहचान हुई है।
बताया गया है कि महिला जांजगीर-चांपा जिले के पुछेली क्वारंटाइन सेंटर से लौटी थी। महिला 16 मई को महाराष्ट्र से अपने मायके आई थी, जिसे जांजगीर में क्वारंटाइन किया गया था। 14 दिन पूरा होने पर 31 मई को महिला तिलकेजा लौटी थी। गांव वापस लौटने के बाद 2 जून को महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला को इलाज के लिए कोरबा के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, घर के आसपास के एरिया को सील कर दिया गया है। सीएमएचओ डॉ. बीबी बोडे बताया कि मरीज को कोरबा के कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। परिजनों का सैंपल लिया जा रहा है। एरिया को सील किया गया है।
कोरबा के हरदीबाज़ार में भी हुई थी ऐसी लापरवाही:
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह की लापरवाही कोरबा के हरदीबाज़ार में सामने आई थी। कलेक्टर किरण कौशल ने कार्य में लापरवाही बरतने और कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन नहीं करने के लिए क्वारंटाइन सेंटर के प्रभारी अधिकारी को आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया है।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…