Select Date:

दिल्ली जा रही डबल डेकर बस में महिला से दुष्कर्म, आरोपी हेल्पर गिरफ्तार

Updated on 30-08-2020 12:04 AM
मथुरा । उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। कृष्ण की नगरी मथुरा में एक महिला के साथ चलती बस में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी बस के हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना मथुरा के मांट टोल प्लाजा के पास की है। लखनऊ से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस में सफर कर रही महिला के साथ बस के हेल्पर ने रेप किया। महिला ने खुद ही पुलिस को फोन करके पूरी बात बताई जिसके बाद पुलिस ने बस रुकवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, महिला दिल्ली की रहले वाली है और डबल डेकर बस में लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। तभी सुबह 5 बजे टोल प्लाजा मांट के पास चलती बस में बस के हेल्पर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। मांट के क्षेत्राधिकारी रविकांत पराशर ने बताया, 'घटना शनिवार सुबह 5 बजे के आसपास की है। आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।' मांट थाने के प्रभारी भीम सिंह जावला ने भी रेप की धाराओं में केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। हैरानी की बात है कि इस बस में करीब 40 लोग सफर कर रहे थे, मगर किसी को चलती बस में रेप जैसी घटना की भनक तक नहीं लगी। चश्मदीदों के मुताबिक, जैसे ही बस मांट टोल प्लाजा पर रुकी तो महिला ने हेल्पर के साथ मारपीट शुरू कर दी। बस में बैठे यात्री हैरान रह गए। जब उन्होंने महिला से पूछा तो पता चला कि आरोपी हेल्पर ने महिला के साथ रास्ते में रेप किया है। पुलिस ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सारी बात बताई। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने बस को रुकवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.