अमेरिका के बाल्टीमोर में गैस विस्फोट में महिला की मौत, छह लोग गंभीर रूप से घायल
Updated on
12-08-2020 07:23 PM
बाल्टीमोर । बाल्टीमोर में प्राकृतिक गैस में विस्फोट होने से तीन ‘रो-हाउस’ पूरी तरह से तबाह हो गए और एक महिला की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में अब भी कई लोग फंसे हैं। पुलिस ने बताया कि कई दमकलकर्मी मलबे को हटाने तथा इसमें फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि चौथे ‘रो-हाउस’ की खिड़कियां दूसरे घरों में जा गिरी तथा सब ओर मलबा और कांच बिखर गया। क्षेत्र की निवासी डायना ग्लोवर ने कहा, यह तबाही थी। विश्वास नहीं हो रहा, मैं अब भी कांप रही हूं।
दमकल विभाग की प्रवक्ता ने बताया कि छह लोगों को अस्पताल ले जाया गया और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। विस्फोट का कारण अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक खतरनाक गैस लीक के मामले पिछले एक साल में काफी बढ़ गए हैं। लगभग हर दिन औसतन दो दर्जन मामले सामने आ रहे हैं। दरअसल ‘बाल्टीमोर गैस एंड इलेक्ट्रिक कंपनी’ की हजारों मील लंबी पाइपलाइन जीर्ण-शीर्णहो चुकी है और इसे बदलने की जरूरत है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…