मेसी के धुआंधार प्रदर्शन से बार्सिलोना ने मालोर्का को दर्शकविहीन मुकाबले में 4-0 से हराया
Updated on
15-06-2020 08:23 PM
मैड्रिड। बार्सिलोना ने कोविड-19 महामारी के कारण तीन महीने बाद फिर से शुरू हुई स्पेनिश फुटबॉल लीग में मालोर्का को 4-0 से करारी शिकस्त दी। दिग्गज लियोनल मेसी ने एक गोल दागा और दो गोल करने में मदद की जिससे टीम ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली। मेसी ने भले ही मार्च के शुरू से कोई मैच नहीं खेला था लेकिन उन्हें अपने चिर परिचित अंदाज में शुरू से ही दबदबा बना दिया।
मेसी पर दाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव का असर भी नहीं दिखा। पिछले सप्ताह इस दर्द के कारण उनका इस मैच में खेलना संदिग्ध लग रहा था। मेसी और अन्य खिलाड़ियों ने मैदान पर सामान्य व्यवहार किया। उन्होंने आटुरो विडाल (दूसरे मिनट) और मार्टिन ब्रेथवेट (37वें) के पहले हाफ में किए गए गोल का एक दूसरे के गले मिलकर जश्न मनाया और सामाजिक दूरी बनाकर नहीं रखी जिसकी सिफारिश की गई थी।
स्वास्थ्य कारणों से यह मैच दर्शकों के बिना खेला गया था लेकिन इसके बावजूद दूसरे हाफ में कुछ समय के लिए एक व्यक्ति मैदान पर पहुंच गया था। इसके बाद सुरक्षाकर्मी उसे बाहर ले गए लेकिन वह बार्सिलोना के जोर्डी अल्बा के साथ कुछ मीटर की दूरी से सेल्फी लेने में सफल रहा। मेसी ने ब्रेथवेट को गोल करने में मदद की और इसके बाद इस स्टार स्ट्राइकर के सहयोग से अल्बा ने 79वें मिनट में बार्सिलोना का स्कोर 3-0 किया।
मेसी आखिर में दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में अपने नाम पर भी गोल लिखवाने में सफल रहे।इस बीच अंतिम स्थान पर चल रहे एस्पनयोल ने अलावेस पर 2-0 से जीत दर्ज की। विजेता टीम की तरफ से बर्नाडो इस्पिनोसा और वु लेई ने गोल किए। दूसरी तरफ वलाडोलिड ने लेगानेस की रक्षापंक्ति की गलतियों का फायदा उठाकर 2-1 से जीत हासिल की जबकि विल्लारीयल ने मैनुअल ट्रिगरोस के दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में गोल की बदौलत सेल्टा विगो को 1-0 से हराया।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…