सलमान अली आगा बनेंगे बलि का बकरा? राशिद लतीफ ने बातों ही बातों में कर दिया इशारा
Updated on
17-02-2026 12:38 PM
नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले से पहले काफी ज्यादा हाइप थी। पाकिस्तानियों को ऐसा लग रहा था कि शायद उनके पास इस बार भारत को हराने का मौका मिला है। लेकिन भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पूरी तरह से डॉमिनेट किया और 61 रन से मुकाबला हरा दिया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया।
शर्मनाक हार के बाद एक बार फिर पाकिस्तानी फैंस का दिल टूटा है। वहीं पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी अपनी टीम और प्लेयर्स की जमकर आलोचना कर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी राशिद लतीफ ने कप्तान सलमान अली आगा को लेकर बड़ा बयान दिया है।
राशिद लतीफ ने की सलमान आगा की आलोचना
सोशल मीडिया के चर्चित प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रही है। उस वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी राशिद लतीफ ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा की जमकर आलोचना की है। उस वीडियो में वह बात करते हुए कह रहे हैं कि, इनको शेन वॉर्न दे दो, इनको अब्दुल कादिर दे दो, इनको मुरलीधरन दे दो, इनको सकलैन मुश्ताक दे दो, यह हरवा देंगे आपको। ऐसी जगह बॉलिंग करवाएंगे ना, मैं बता रहा हूं इनको वसीम अकरम, वकार यूनुस, शोएब अख्तर भी मिल जाएं ना यह उनको भी हरवा देंगे।
2022 से भारत से नहीं जीत पाया पाकिस्तान
2022 के एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को आखिरी बार हराया था। उसके बाद से भारतीय टीम पाकिस्तान से किसी भी टूर्नामेंट में और किसी भी फॉर्मेट में एक भी मैच नहीं हारी है। भारत ने पूरी तरह से पाकिस्तान को पिछले कुछ सालों में डॉमिनेट किया है। बात करें सलमान आगा कि तो उन्होंने भारत के खिलाफ 2 ओवर डाले थेे, जिसमें उन्होंने 10 रन देकर अभिषेक शर्मा का एक अहम विकेट लिया था।
इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी ही नहीं की। जब बल्लेबाजी में उनकी जरूरत थी तो वह 4 रन बनाकर आउट हो गए। सलमान आगा ने भारत के खिलाफ बतौर खिलाड़ी और कप्तान दोनों से ही पाकिस्तानी फैंस को निराश किया।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…