कोलकाता । पश्चिम बंगाल क्रिकेट टीम के कोच अरुण लाल का कहना है कि वह सामाजिक दूरी के नियम का पालन करेंगे पर पृथकवास में नहीं रहेंगे। अरुण लाल ने कहा कि घरेलू टीमों के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू होने का यह अर्थ नहीं है कि वह अपने को कमरे में बंद कर लेंगे। बोर्ड ने राज्य संघों के लिए एसओपी जारी की है, जिसके अनुसार 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग जिन्हें कोई बीमारी रही हो या जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो, उन्हें सरकार के आगामी निर्देश मिलने तक अभ्यास शिविरों में नहीं आना चाहिए। अरुण लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि वह 69 साल की उम्र में देश चला रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं बंगाल को कोचिंग दूं या नहीं पर मैं अपनी जिंदगी अपने अनुसार बिताउंगा। मुझसे यह उम्मीद मत रखिए कि 65 साल का होने के कारण मैं अगले 30 साल तक खुद को एक कमरे में बंद कर लूंगा। ऐसा नहीं होगा।'
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…