Select Date:

पत्नी को उतारा मौत की घाट, स्वयं आत्महत्या करने का किया प्रयास

Updated on 10-01-2021 07:46 PM

भिलाई पचास रुपये के लिए पति ने अपनी ही पत्नी को रॉड से वार कर उसे मौत की घाट उतारने का मामला प्रकाश में आया है। वही पति भी घटना को अंजाम देने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन उसे गंभीर अवस्था मे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध कायम किया है। जामुल पुलिस ने बताया कि शनिवार की शाम मंगल बाजार छावनी निवासी राजकुमार पटेल 42 वर्ष ने पत्नी अनीता पटेल 35 वर्ष 50 रुपये मांगे। लेकिन पत्नी ने रुपये देने से इनकार करने पर पति राजकुमार आक्रोश में आकर सामने पड़े रॉड से अपनी ही पत्नी अनिता को सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद पति मकान में फाँसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की सूचना पुलिस को पड़ोसियों ने बताया। जामुल पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल राजकुमार पटेल को अस्पताल में उपचार बीके लिए दाखिल किया। मौके पर सीएसपी विश्वास चन्द्राकर और जामुल थाना प्रभारी विशाल सोन समेत टीम पहुची थी।

मासूम बेटी रहती है चाचा के घर

जामुल पुलिस ने बताया कि दोनों पति-पत्नी मजदूरी का काम करते थे। मूलत: पाटन निवासी पटेल परिवार है। दोनो की एक बेटी भी है। जो अपने चाचा के यह रहती है। फिलहाल माँ की मौत की खबर सुन मासूम बेटी का रो रोकर बुरा हाल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.