अब कहां और कैसे हुआ विवाद
दोनों भाइयों के बीच विवाद अभी तक जारी है। पुलिस अफसरों के मुताबिक, जापना सिंह ने 22 अक्टूबर 2025 को फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजन ढाल चैरिटेबल सोसायटी को लेकर आपराधिक साजिश, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और आपराधिक विश्वासघात जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में शिकायत दी थी।आरोप था कि मार्च 2025 में सोसायटी की एक मीटिंग दिखाकर उन्हें और अन्य मेंबर्स को गलत तरीके से हटा दिया गया। इनके बदले अदिति की दादी, मां और भाई को सोसायटी में शामिल कर लिया गया। अदिति और शिविंदर समेत अन्य आरोपियों ने सोसायटी पर अपने पूरे कंट्रोल के लिए ऐसा किया। यह भी आरोप लगाया कि साजिश रच कर रिकॉर्ड में हेराफेरी कर मेंबरों को अवैध तरीके से हटाया गया। इसके जरिए सोसायटी के अस्पताल की 500 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी और उसके सालाना 30 करोड़ रुपये की कमाई हथियाने के लिए ऐसा किया।
