Select Date:

विद्युत जीवा कौन था? रामानंद सागर की 'रामायण' से क्‍यों गायब था किरदार, Ramayana में विवेक ओबेरॉय निभा रहे रोल

Updated on 30-07-2026 05:05 PM
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार चर्चा में है। रणबीर कपूर से लेकर यश और साई पल्लवी के अलावा लारा दत्ता के अवतार तक को इसमें दिखाया गया है। विवेक ओबेरॉय की भी झलक दिखाई गई है, जो 'रामायणम्' में विद्युत जीवा का किरदार निभा रहे हैं। लेकिन असल में विद्युत जीवा था कौन? उसका रावण के साथ क्या कनेक्शन था? आखिर क्यों रामानंद सागर की 'रामायण' में विद्युजीवा का किरदार नहीं था? यहां सब बता रहे हैं:

'रामायणम्' में एक्टर विवेक ओबेरॉय विद्युत जीवा का किरदार निभा रहे हैं। विद्युत जीवा असल में रावण की बहन शूर्पणखा का पति था। इस नाते वह रावण का जीजा या बहनोई था। बताया जाता है कि जब शूर्पणखा के पति विद्युत जीवा की मौत हो गई, तो वह एक खूबसूरत पति की तलाश में जंगल में भटकने लगी और तभी उसकी नजर भगवान राम पर पड़ी थी। वह उन पर मोहित हो गई और राम को पाने में भाई रावण की मदद मांगी। इसके लिए शूर्पणखा ने ही रावण को राम की पत्नी देवी सीता और उनकी सुदंरता का वास्ता दिया था। कहते हैं कि अगर शूर्पणखा न होती, तो 'रामायण' भी कभी ना होती।

कौन था विद्युत जीवा? रावण ने क्यों किया था वध?

विद्युत जीवा असल में राजा कालकेय का सेनापति था। वह एक दानव राजकुमार था और राकस वंश से था, जो रावण का शत्रु था। उसी से रावण की बहन शूर्पणखा ने भागकर चुपके से शादी कर ली। जब रावण को यह मालूम हुआ, तो वह गुस्से से आगबबूला हो गया, और फिर उसने कालकेय के साथ युद्ध के दौरान विद्युत जीवा को मार डाला। भाई द्वारा युद्ध में पति के मारे जाने से शूर्पणखा बुरी तरह टूट गई थी, और विलाप करते हुए पूरी जिंदगी लंका और वहां के जंगलों में बिता दी। वह अपने दूसरे रिश्तेदारों खर और दूषण के साथ भी रहने लगी थी।

रामानंद सागर की 'रामायण' से क्यों गायब था विद्युत जीवा?

रामानंद सागर की 'रामायण' में शूर्पणखा का किरदार एक्ट्रेस रेनू धारीवाल ने निभाया था, जबकि नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में यह किरदार रकुल प्रीत सिंह निभा रही हैं। हालांकि, रामानंद सागर की 'रामायण' में विद्युत जीवा का किरदार नहीं दिखाया गया था, क्योंकि कहानी मुख्य रूप से शूर्पणखा की राम और लक्ष्मण से हुई उस मुलाकात पर केंद्रित थी, जो पौराणिक कथाओं के अनुसार उसके पति की मौत के बाद हुई थी। बताया जाता है कि शूर्पणखा भाई रावण से अपने पति की मौत का बदला लेना चाहती थी और इसीलिए उसने रावण और राम के बीच दुश्मनी करवाई।
शूर्पणखा के किरदार की बात होती है, तो अभी भी रामानंद सागर की 'रामायण' की रेनु धारीवाल याद आ जाती हैं। उन्होंने इस किरदार को ऐसा निभाया कि आज तक दर्शकों के बीच अमर है। अब जब रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा बनकर सामने आई है, तो तुलना होना लाजमी है। हालांकि, शूर्पणखा का यह मॉडर्न अवतार दर्शकों को रास नहीं आ रहा है। वहीं रेनु धारीवाल ने शूर्पणखा बनकर रोल में जान फूंक दी थी। एक अजीब सी हंसी की बदौलत उन्हें यह रोल मिला और आज भी याद की जाती हैं। वह कई साल पहले एक्टिंग छोड़ चुकी हैं और अब कांग्रेस पार्टी की एक कार्यकर्ता हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.