1.20 करोड़ रुपए की डील कर RPSC सदस्य बना बाबूलाल कटारा कौन, ED की चार्जशीट में खुला राज
Updated on
30-12-2025 01:34 PM
जयपुर: अप्रैल 2023 से जेल में बंद बाबूलाल कटारा पर प्रतियोगिता परीक्षाओं के कई पेपर लीक करने के आरोप हैं। मामले की जांच एसओजी के साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी की। ईडी की चार्जशीट में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। चार्जशीट के मुताबिक राजस्थान लोकसेवा आयोग का सदस्य बनने के लिए बाबूलाल कटारा ने 1.20 करोड़ रुपए में डील की थी। यानी वह एक करोड़ से ज्यादा रुपए देकर आरपीएससी का सदस्य बना था और बाद में पेपर लीक करके अभ्यर्थियों से वसूली करने लगा।
यह लिखा है ईडी की चार्जशीट में
ईडी की चार्जशीट के मुताबिक बाबूलाल कटारा ने यह स्वीकार किया कि आरपीएससी सदस्य बनने के लिए उसने डूंगरपुर के तत्कालीन जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश खोड़निया से 1.20 करोड़ रुपए में डील की थी। डील के बाद जब कटारा को आरपीएससी का सदस्य नियुक्त किया गया तो बाद में खोड़निया के निकट सहयोगी अशोक जैन को दो बार में 40 लाख रुपए भी दिए थे। ईडी की ओर से चार्जशीट में दर्ज किए गए बयानों के अनुसार अशोक जैन को दी गई 40 लाख रुपए की रकम वही है जो कटारा ने अभ्यर्थियों से इंटरव्यू में चयन के बदले ली थी।
आरोप बेबुनियाद - खोड़निया
पेपर लीक मामले में ईडी ने कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया के ठिकानों पर भी सर्च की थी। सर्च के दौरान 24 लाख रुपए की नकदी भी जब्त की थी। अब इस मामले में कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया का नाम सामने आने के बाद उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। खोड़निया ने कहा कि बाबूलाल कटारा ने उनका नाम क्यों लिया। इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। खोड़निया का कहना है कि आरपीएससी सदस्य बनाने के लिए उन्होंने कटारा के नाम की सिफारिश नहीं की थी। जो रुपए ईडी ने जब्त किए थे, वे वापस रिलीज करा लिए गए हैं। वह मामला अब साफ हो चुका है कि उनका कटारा से कोई लेना देना नहीं था।
अप्रैल 2023 से जेल में बंद हैं कटाराबाबूलाल कटारा डूंगरपुर जिले का रहने वाला है। वह पहले सरकारी शिक्षक था। बाद में वे अर्थशास्त्र के व्याख्याता बन गए। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सिफारिश पर कटारा को अक्टूबर 2020 में आरपीएससी का सदस्य बनाया गया। अप्रैल 203 में पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी हुई। पहले वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने में नाम सामने आया और बाद में सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 में भी नाम सामने आया। साथ ही कई अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में अच्छे नंबर देने के बदले लाखों रुपए वसूलने की जानकारी भी सामने आई। गिरफ्तारी के बाद उन्हें सदस्य पद से निलंबित कर दिया गया। गिरफ्तारी के बाद से अब तक वे जेल में ही है। हालांकि उन्हें अभी तक आरपीएससी के सदस्य पद से बर्खास्त नहीं किया जा सका है।
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्मानित पेशा…
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…