कौन हैं आरोन जॉर्ज? अंडर-19 विश्व कप में बनें चट्टान, भारत को फाइनल में पहुंचा दिया
Updated on
05-02-2026 12:53 PM
नई दिल्ली: भारत अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंच गया है। टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की। हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर खेले गए मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंद पर 68 तो कप्तान आयुष म्हात्रे ने 59 गेंद पर 62 रन ठोके। लेकिन टीम की जीत के असली हीरो आरोन जॉर्ज रहे। सलामी बल्लेबाज करने उतरे जॉर्ज ने 104 गेंदों पर 115 रनों की पारी खेली। उन्होंने 15 चौके और 2 छक्के मारे।
कौन हैं आरोन जॉर्ज?
इस अंडर-19 विश्व कप में खेल रहे कई भारतीय खिलाड़ी काफी फेमस हो चुके हैं। लेकिन 19 साल के आरोन जॉर्ज के साथ ऐसा नहीं है। उनका जन्म केरल में हुआ था। हालांकि वह हैदराबाद में पले-बढ़े और वहीं के लिए घरेलू क्रिकेट भी खेलते हैं। 2022-23 के विजय मर्चेंट ट्रॉफी में उन्होंने अपनी टीम की कप्तानी भी की थी। बिहार के खिलाफ उनके बल्ले से 303 रन निकले थे। वीनू मांकड ट्रॉफी के पिछले दो सीजन में जॉर्ज ने 341 और 373 रन बनाए हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार चौथे बर्थडे पर आरोन जॉर्ज को किसी ने प्लास्टिक का बैट गिफ्ट किया। उन्होंने अपने नए खिलौने से खेलना शुरू किया। सभी को यह देखकर हैरानी हुई कि आरोन सामान्य बच्चों की तरह बैट को इधर-उधर नहीं चला रहे थे। उनका बल्ला सीधा चल रहा था। घर के ड्राइंग रूम वह उस बल्ले से खेला करते थे। यही से उनके क्रिकेटर बनने की शुरुआत हुई।
आरोन को पिता का हमेशा मिल सपोर्ट
आरोन जॉर्ज के क्रिकेटर बनने में उनका पिता ईसो वर्गीज का रोल काफी अहम है। वह खुद क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन सपोर्ट नहीं मिलने की वजह से सफलता हासिल नहीं कर पा। वह लोकल स्तर पर क्रिकेट खेलते थे। पहले वह पुलिस में थे लेकिन कॉर्पोरेट सेक्टर में चले गए ताकि बेटे के करियर पर पूरा ध्यान दे सकें।
अंडर-19 विश्व कप का सबसे बड़ा रन चेज
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगािस्तान टीम ने 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए। टीम के लिए फैसल शिनोजादा ने 110 जबकि उजैरुल्लाह नियाजी ने 101 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम ने 42वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। यह अंडर-19 विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है। 2006 में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ 305 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…