बीजिंग पहुंची डब्ल्यूएचओ की एक्सपर्ट टीम, शुरू होगी जांच कैसे आया कोरोना वायरस?
Updated on
11-07-2020 07:37 PM
बीजिंग। कोरोना वायरस की शुरुआत चीन से हुई थी, अब विश्व स्वास्थ्य संगठन के कुछ एक्सपर्ट यह जानने के लिए चीन जा रहे हैं कि इसकी शुरुआत हुई कैसे हुई थी। डब्ल्यूएचओ के दो एक्सपर्ट अगले दो दिन बीजिंग में बिताएंगे, जहां पर वे जांच करके पता लगाने की कोशिश करेंगे कि कोरोना का संक्रमण कैसे फैला।
इनमें एक एनिमल एक्सपर्ट है, जबकि दूसरा एपिडिमिलोजिस्ट एक्सपर्ट, इस जांच के दौरान ये देखा जाएगा कि ये वायरस जानवरों से इंसानों में कैसे आया। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस वायरस की शुरुआत चमगादड़ से हुई थी, जिसके बाद ये कुछ और जानवरों के जरिए आम लोगों में फैल गया। चीन की ओर से इसके बाद जानवरों की मार्केट, उनकी बिक्री को लेकर कुछ बदलाव किए गए हैं। लेकिन वो दुनिया के निशाने पर लगातार है। इसी दबाव के बीच डब्ल्यूएचओ ने ऐलान किया था कि वह वायरस की उत्पत्ति जानने के लिए चीन में टीम भेजेगा, जिसपर चीन ने सहमति जताई और कहा कि दुनिया के हर देश में इसकी जांच होनी चाहिए।
गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन पर आरोप लगाए गए थे कि कोरोना वायरस के मामले में उसने चीन का साथ दिया है, इसी कारण अमेरिका ने डब्ल्यूएचओ को छोड़ दिया है। बीते दिनों ही उसने इसका आधिकारिक नोटिस भी दिया।
दुनिया के करीब 120 देशों ने इस वायरस की उत्पत्ति की जांच की मांग है, जिसके बाद चीन ने कहा था कि पहले कोरोना संकट को खत्म होने दें। अब चीन में कोरोना लगभग खत्म हो गया है, हालांकि अब भी बड़ी संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं। दुनिया में कोरोना वायरस के कुल मामले सवा करोड़ तक पहुंच गए हैं, साढ़े पांच लाख से अधिक लोगों की जान चली गई है। दुनिया में अब अमेरिका, ब्राजील और भारत ऐसे देश हैं, जहां हर रोज कुल मिलाकर एक लाख केस सामने आ रहे हैं।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…