फिंच ने जब विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी तोड़ने के लिए मांगी अंपायर से सलाह
Updated on
11-06-2020 08:01 PM
लंदन। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान आरोन फिंच एक बार टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की जोड़ी से इतने परेशान हो गये थे कि उन्होंने इस जोड़ी को तोड़ने के लिए अंपायर से भी सलाह मांग ली थी। वह अंपायर इंग्लैंड के माइकल गॉ थे। वहीं अंपायर माइकल ने उस वाकये को याद करते हुए कहा था कि इसका तरीका उन्हें स्वयं तलाशना ढूंढना होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2019 और 2020 में पिछली दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखलाओं सहित कुल 62 एकदिवसीय मैचों में अंपायर की भूमिका निभाने वाले 40 साल के गॉ ने कहा, ‘‘मुझे याद है कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मैच चल रहा था टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट और रोहित बड़ी साझेदारी कर चुके थे।’’ मैं स्क्वायर लेग पर फिंच के करीब खड़ा था और मैच के दौरान उन्होंने मेरे से कहा कि इन दो दिग्गज खिलाड़ियों को खेलते हुए देखना अविश्वसनीय है।’’ गॉ ने कहा, ‘‘इसके बाद उन्होंने मुझसे से पूछा कि मैं उन्हें कैसी गेंदबाजी करता। मैंने उन्हें देखा और कहा ‘मैं जो काम कर रहा हूं उसमें खुश हूं। आपको जो करना है वह आप सोचिए’।’’ माना जा रहा है कि माइकल भारत और आस्ट्रेलिया के बीच इस साल जनवारी में बेंगलुरू में हुए एकदिवसीय की बात कर रहे थे जिसमें कोहली ने 89 और रोहित ने 119 रन बनाकर 137 रन की साझेदारी की थी और भारत ने 286 रन के लक्ष्य को तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था और 2-1से बढ़त बनाई थी।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…