Select Date:

जमीन, रंजिश सहित किस तरह का है विवाद

Updated on 22-05-2020 06:28 PM

अब हर रोज पता लगाएगी पुलिस
जबलपुर,(ईएमएस)।   गांव में जमीन, नाली, रंजिश, राजनीतिक रंजिश, सफाई या कोरोना संक्रमण काल में बाहर से आने वालों को लेकर किस तरह का तनाव है। अब जबलपुर पुलिस हर रोज गांवों में पहुंचकर इसका पता लगाएगी।  एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने गांव में होने वाले विवाद को रोकने के लिए ये कवायद शुरू की है। हवलदार से लेकर टीआई तक की जवाबदारी तय की गई है कि वे प्रतिदिन किसी एक संवेदनशील और बड़े गांव का भ्रमण करेंगे। सरपंच सहित अन्य से बात कर गतिविधियों से रूबरू होंगे। हर थाने में गांवों की पृष्ठभूमि, आबादी के अनुसार उनका अ, ब, स श्रेणी में वर्गीकरण किया गया है। अ श्रेणी वाले गांव आबादी में जहां बड़े होते हैं, वहां विवाद की आशंका अधिक होती है। एसपी ने अ श्रेणी वाले गांवों पर जोर दिया है। 16 मई से देहात क्षेत्र के 16 थानों में ये कवायद शुरू की गई है।
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि ग्रीन जोन के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में एक्टिविटी खुल गई। ऐसे में जातिगत व साम्प्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील गांवों में किसी तरह का विवाद, जुआ, सट्टा, कच्ची शराब की बिक्री आदि न हो। इसके लिए टीआई और बीट प्रभारी की जवाबदारी तय की गई है। कौन किस गांव में गया और क्या पाया, इसकी रोज की रिपोर्ट मेरी पास आती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
Advt.