Select Date:

दिल्ली लौट रहे प्रवासी मजदूरों की कोरोना जांच के लिए क्या है प्रबंध

Updated on 20-08-2020 07:57 PM

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने  कहा कि अनलॉक-3 में छूट मिलने के बाद निर्माण और औद्योगिक गतिविधियां शुरू हो गई है और धीरे-धीरे प्रवासी मजदूर दोबारा से दिल्ली लौटने लगे हैं। न्यायालय ने कहा है कि ऐसे में राजधानी के औद्योगिक क्षेत्र और बड़े निर्माण स्थलों पर कोरोना संक्रमण की जांच बड़े पैमाने पर होने चाहिए। हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को यह बताने के लिए कहा है कि ‘क्या उसने औद्योगिक इलाके और बड़े निर्माण स्थलों के आसपास बड़े पैमाने पर कोरोना की जांच के लिए कोई कदम उठाया है। जस्टिस हीमा कोहली और एस. प्रसाद की पीठ ने सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता सत्यकाम से अगली सुनवाई पर इस बारे में विस्तृत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। पीठ ने कहा है कि बाहर से आने वाले मजदूरों का कोरोना की जांच जरूरी है ताकि राजधानी में दोबारा से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हो। हाई कोर्ट ने कहा कि अगस्त माह में कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी गिरावट आई और उम्मीद थी कि यह एक हजार से नीचे या इतने पर बना रहेगा। लेकिन अचानक से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी चिंचा का विषय है। पीठ ने कहा है कि 10 अगस्त को 707, 16 अगस्त को 652, 17 अगस्त को 787 मरीजों के बाद 18 अगस्त को अचानक 1374 संक्रमित मरीज का होना गंभीर है। न्यायालय ने कहा है कि इसे देखते हुए यह नहीं कहा जा सकता है कि राजधानी में कोरोना महामारी धीरे-धीरे कम हो रहा है या स्थिर है। पीठ ने कहा है कि अब रोजाना 1300 के आसपास मरीज आ रहे हैं, ऐसे में अधिक से अधिक कोरोना के लैब में जांच करने की जरूरत है। इस पर दिल्ली सरकार ने पीठ को भरोसा दिया कि कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए अधिक से अधिक जांच करने और अन्य जरूरी कदम उठाने का भरोसा दिया। दिल्ली सरकार ने हाई कोर्ट को बताया कि दूसरे दौर के सिरो सर्विलांस की रिपोर्ट इस सप्ताह के अंत तक आ जाएगा। इस बार मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के साथ मिलकर दिल्ली सरकार ने सिरो-सर्विलांस की जांच की है। सरकार ने पीठ को बताया कि अगली सुनवाई से पहले, दूसरे सिरो-सर्विलांस की रिपोर्ट पेश कर दी जाएगी। इस पर हाई कोर्ट ने सरकार को दूसरे सिरो-सर्विलांस के रिपोर्ट का पहले सिरोसर्विलांस की रिपोर्ट के साथ तुलनात्मकक विश्लेषण करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 31 अगसत को तय की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.