ईरान से बॉर्डर बंद कर क्या चाहता है पाकिस्तान? भारतीय अमेरिकी प्रोफेसर ने खोली असीम मुनीर की पोल
Updated on
26-10-2026 12:02 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने हाल ही में ईरान के साथ अपने बॉर्डर बंद करने का फैसला लिया है। इसके पीछे सुरक्षा कारणों और तस्करी रोकना बताया गया है लेकिन ज्यादातर एक्सपर्ट इसे अमेरिकी दबाव में लिया गया फैसला मान रहे हैं। इस घटनाक्रम ने ईरान-पा-किस्तान पर अविश्वास बढ़ाया है। ये इसलिए अहम है क्योंकि ईरान और अमेरिका की लड़ाई में पाकिस्तान मुख्य मध्यस्थ रहा है। हैदराबाद (तेलंगाना) से अमेरिका गए प्रोफेसर मुक्तदर खान का मानना है कि अमेरिका के इशारे पर पाकिस्तान ने बॉर्डर बंद किए ताकि तेहरान पर दबाव बढ़ाया जा सके।
अमेरिका में रहने वाले प्रोफेसर मुक्तदर खान से पाकिस्तानी टिप्पणीकार कमर चीमा से बात की है। चीमा ने ये कहने की कोशिश की है कि ईरान अपनी चला रहा है और बॉर्डर बंद करना शायद सही फैसला हो सकता है। इस पर खान ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान ने ईरान के साथ बॉर्डर बंद करे का फैसला अमेरिका के दबाव में लिया है।
ईरान को घेरने की कोशिश: खान
मुक्तदर खान ने कहा है कि ईरान के तेल का निर्यात होर्मुज स्ट्रेट से तकरीबन बंद है क्योंकि वहा अमेरिकी नाकेबंदी है। ऐसे में उसने अपना तेल बेचने के लिए जमीनी रास्ता अपनाया, जिसमें पाकिस्तान-अफगानिस्तान और कुछ दूसरे रास्ते इस्तेमाल किए गए। खासतौर से पाकिस्तान से रास्ते उनको चीन तक जमीनी रास्ता मिलता है।
खान ने आगे कहा, 'अब ईरान पर दबाव बनाने के लिए उसके बॉर्डर पर सख्ती की जा रही है ये जमीन से उसके व्यापार को कमजोर करने के लिए है क्योंकि पाकिस्तान से उसे चीन तक का जमीनी रास्ता मिलता है। इसने ईरान के साथ पाकिस्तान के रिश्ते खराब किए हैं। कैस्पियन सागर के जरिए अब ईरान ट्रेड कर रहा है। ईरान अब इसी रास्ते पर ज्यादा निर्भर हो सकता है।'
ईरानियों में गुस्सा
ईरानी प्रोफेसर सैयद मोहम्मद मरांडी हाल ही में अमेरिकी दबाव में आने के लिए पाकिस्तान और सऊदी अरब को आड़े हाथ ले चुके हैं। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के ईरान के साथ बॉर्डर बंद करने के पीछे अमेरिकी दबाव है। ईरानी शिक्षाविद, राजनीतिक विश्लेषक और मीडिया टिप्पणीकार मरांडी ने सोशल मीडिया पर ईरान विरोधी पोस्ट के लिए सऊदी अरब के फर्जी अकाउंट बनाने का संकेत दिया है।
प्रोफेसर मरांडी ने शनिवार शाम एक्स पर लिखा, 'ऐसे समय में जब 'एपस्टीन गठबंधन' ईरान पर हमला करने की तैयारी कर रहा है और पाकिस्तान पर डोनाल्ड ट्रंप का दबाव है कि वह ईरान के साथ अपनी सीमा बंद कर दे। अचानक ईरान-विरोधी बॉट्स और पाकिस्तानी अकाउंट्स की लहर आई है। ये अकाउंट ईरान पर हमले कर रहे हैं? ये वाकई पाकिस्तानी हैं या फिर सऊदी समर्थित तकफीरी अकाउंट हैं?'
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की धार्मिक पार्टी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (एफ) के अध्यक्ष फजलुर रहमान ने इमरान खान के समर्थन का ऐलान किया है। वह लगातार इमरान खान की रिहाई की वकालत कर…
बीजिंग: चीन का सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर शुरू हुए गश्त विवाद को लेकर भारत के खिलाफ जहर उगला है। उसने विशेषज्ञों के हवाले से आरोप…
काठमांडू: नेपाल की छात्रा प्रकृति मल्ला की हैंडराइटिंग की खूब तारीफ हो रही है। उनकी हैंडराइटिंग ऐसी है, जैसे किसी ने कंप्यूटर से टाइप किया हो। हर कैरेक्टर अपनी जगह…
सियोल: दक्षिण कोरिया K9 थंडर सेल्फ प्रोपेल्ड हॉवित्जर का नेक्स्ट जेनरेशन वेरिएंट K9A2 बना रहा है। इसे हनव्हा एयरोस्पेस ने विकसित किया है। भारत इसी के पुराने वेरिएंट K9 थंडर…
न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में वीटो को लेकर अपना मत स्पष्ट किया है। भारतीय प्रतिनिधि ने 'डी फैक्टो वीटो' की आलोचना करते हुए कहा कि वीटो…
कराकस, वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया मचाडो करीब 10 महीने बाद अपने देश लौट आई हैं। नोबेल शांति पुरस्कार मिलने के बाद वे पिछले साल देश छोड़कर चली गई थीं। दिसंबर…
ब्राजीलिया, ब्राजील में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने चौथी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के समर्थक फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया है। लूला ने 2022 के…
वॉशिंगटन डीसी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर एक बार फिर नाराजगी जताई है। उन्होंने नॉर्वे को गाली देते हुए कहा कि वे वहां से किसी…