सेंट जोन्स। कोरोना वायरस महामारी के खतरे को पीछे छोड़ते हुए जैसन होल्डर की कप्तानी में वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये एक विशेष विमान से इंग्लैंड दौरे पर रवाना हो गयी है। दौरे पर रवाना होने से पहले टीम के सभी खिलाड़ियों का काविड-19 टेस्ट कराया गया था। जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव पायी गयी थी। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड पहुंचने पर पूरी टीम पृथकवास (अलग) रहेगी और सभी खिलाड़ियों का फिर से कोविड-19 के लिये परीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही टीम का सात सप्ताह का दौरा भी शुरू हो जाएगा जहां उन्हें जैव सुरक्षित वातावरण में रहना होगा। इस दौरान खिलाड़ियों को सभी सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। तीनों टेस्ट मैच 21 दिन के अंदर खाली स्टेडियमों में खेले जाएंगे।
पहला टेस्ट आठ जुलाई से साउथम्पटन में खेला जाएगा। दूसरा (16 से 20 जुलाई) और तीसरा (24 से 28 जुलाई) टेस्ट मैच ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाएंगे। इन स्थलों के पास में ही होटल है और इनमें जैव सुरक्षित वातावरण भी तैयार किया जा सकता है। वेस्टइंडीज को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मई और जून में इंग्लैंड का दौरा करना था पर कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। दौरे पर रवाना होने के समय कप्तान जैसन होल्डर ने कहा, ‘‘हम श्रृंखला के लिये इंग्लैंड जा रहे हैं और यह खेलों विशेषकर क्रिकेट के लिये एक बड़ा कदम है।’’वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम इस प्रकार है : जैसन होल्डर (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड, नक्रुमा बोनर, क्रैग ब्रैथवेट, शमर ब्रूक्स, जॉन कैंपबेल, रोस्टन चेज, रकीम कॉर्नवाल, शेन डाउरिच, केमार होल्डर, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, रेमन रीफर और केमार रोच।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…