साप्ताहिक समीक्षा: इस सप्ताह अनलॉक-1 में शेयर बाजार में रही जोरदार तेजी
Updated on
06-06-2020 08:40 PM
- सेंसेक्स 306.54 अंकों की बढ़त बनाकर 34,287.24 पर बंद
- निफ्टी 113.05 अंकों की तेजी के साथ 10,142.15 पर बंद
मुंबई। अनलॉक-वन यानी चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खुलने के पहले चरण में कारोबारी गतिविधियों के पटरी पर लौटने की उम्मीदों से घरेलू शेयर बाजार में इस सप्ताह जोरदार तेजी देखी गई। सप्ताह के पांच सत्रों में से चार में जोरदार लिवाली से प्रमुख संवेदी सूचकांकों में जबरदस्त उछाल आया। सेंसेक्स 34000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से उपर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10000 के स्तर को बनाए रखने में कामयाब रहा। दोनों प्रमुख संवेदी सूचकांकों में पिछले सप्ताह के मुकाबले तकरीबन छह फीसदी की तेजी रही। लगातार चौथे सत्र में बढ़त का सिलिसिला जारी रखते हुए सप्ताह की शुरूआत मजबूती के साथ हुई और सोमवार को तूफानी तेजी के बीच सेंसेक्स 879.42 अंकों की तेजी के साथ 33,303.52 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 245.85 अंकों की तेजी के साथ 9,826.15 पर बंद हुआ। मंगलवार को पांचवें सत्र में भी घरेलू बाजार में जोरदार उछाल आया और सेंसेक्स पिछले सत्र से 522.01 अंकों की तेजी के साथ 33,825.53 पर बंद हुआ। निफ्टी ने भी 152.95 अंकों की बढ़त के साथ 9,979.10 पर विराम लिया।
भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों में तेजी का रूझान बुधवार को भी बना रहा जब जोरदार लिवाली से सेंसेक्स 284.01 अंकों की बढ़त बनाते हुए 34000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़कर 34,109.54 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 82.45 अंकों की तेजी के साथ 10,061.55 पर बंद हुआ। लगातार छह सत्रों की तूफानी तेजी पर आखिरकार गुरुवार को ब्रेक लग गया। हालांकि सेंसेक्स पिछले सत्र से महज 128.84 अंक फिसलकर 33,980.70 पर बंद हुआ और निफ्टी पिछले सत्र से 32.45 अंकों फिसलकर 10,029.10 पर बंद हुआ। सप्ताह के आखिरी सत्र में फिर तेजी लौटी और सेंसेक्स बीते सत्र से 306.54 अंकों की बढ़त बनाकर 34,287.24 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 113.05 अंकों की तेजी के साथ 10,142.15 पर बंद हुआ।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…