कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद भ्रमण के दौरान वार्ड क्र. 32 रिसदी चैक बालको बाईपास रोड पहुंचेे तथा वहां पर होने वाले जलभराव का मुआयना किया, उन्होने अधिकारियों को निर्देश देकर तत्काल जेसीबी बुलवाई तथा खुद खडे़ होकर पानी की निकासी कराते हुए जलभराव की उक्त समस्या को दूर कराया। इसके साथ ही उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां पर होने वाली जलभराव की समस्या का स्थाई हल निकालने के संबंध में त्वरित आवश्यक कार्यवाही करें। महापौर श्री प्रसाद ने वार्ड क्र. 32 अंतर्गत रामपुर बस्ती एवं अन्य मोहल्लों का पैदल भ्रमण किया, बस्तीवासियों से भेंट की, उनकी समस्याओं को जाना तथा वहां की छोटी-बड़ी समस्याओं के निराकरण के संबंध में आवश्यक कदम उठाने अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर बस्तीवासियों ने बताया कि बस्ती में लगे हुए विद्युत खंभे काफी पुराने तथा जर्जर स्थिति में हैं, जिन्हें बदला जाना आवश्यक है, इस पर महापौर श्री प्रसाद ने समुचित रूप से आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
भ्रमण के दौरान मेयर इन कांउसिल सदस्य संतोष राठौर, पालूराम साहू, पार्षद अजय कुमार गोड़, सहायक अभियंता अनिरूद्ध शुक्ला, हरिशंकर साहू, कांग्रेस जिला सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष बंटी शर्मा आदि के साथ बस्तीवासी उपस्थित थे।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…