वाशिंगटन- चीनी दूतावास के समक्ष भारतीय-अमेरिकियों ने लगाए चीनी साम्यवाद के विरुद्ध नारे
Updated on
20-07-2020 08:34 PM
वाशिंगटन । भारत के साथ लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास चीन के आक्रामक व्यवहार के विरुद्ध वाशिंगटन में भारतीय-अमेरिकियों के एक समूह ने चीनी दूतावास के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चीन विरोधी बैनर दिखाए और ‘चीनी साम्यवाद, हाय हाय’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने रविवार को कहा, ‘चीनी वायरस ने दुनियाभर में लाखों लोगों की जान ले ली और वैश्विक अर्थव्यवस्था थम गई।’ भारतीय-अमेरिकी मनोज श्रीनालियम ने कहा, ‘जब दुनिया का ध्यान कोविड-19 से निपटने पर केंद्रित है, ऐसे में बिना उकसावे के चीन की आक्रामकता, जमीन हथियाने की कोशिश और लद्दाख में भारतीय जमीन पर भारतीयों की हत्या की हम निंदा करते हैं।’
एक अन्य भारतीय-अमेरिकी महिंद्र सपा ने कहा कि पिछले कुछ दशकों से चीन, भारत और अन्य छोटे देशों को परेशान कर रहा है। इस प्रदर्शन में मैरीलैंड, वर्जीनिया और वाशिंगटन डीसी के भारतीय-अमेरिकी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठनों ने भी हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि 15 जून की रात कई घंटों तक गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…