Select Date:

189 अरब डॉलर कैश लेकर घूम रहे वॉरेन बफे भारत में खोज रहे मौका, बताया क्या है प्लान

Updated on 06-05-2024 01:04 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के अरबपति निवेशक वॉरेन बफे (Warren Buffett) ने कहा कि भारतीय बाजार में अवसरों की भरमार है और उनकी कंपनी बर्कशायर हैथवे भविष्य में इन अवसरों को तलाश करेगी। बर्कशायर हैथवे के पास 189 अरब डॉलर का रेकॉर्ड कैश है। यह रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को छोड़कर भारत की सभी दूसरी कंपनियों के मार्केट कैप से ज्यादा है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी है जिसका मार्केट कैप 231.78 अरब डॉलर है। वहीं बर्कशायर हैथवे का कैश जून में 200 अरब डॉलर पहुंचने की उम्मीद है। बफे की इस कंपनी का मार्केट कैप 865.43 अरब डॉलर है और यह दुनिया की आठवीं वैल्यूबल कंपनी है। बफे 132 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के नौवें सबसे अमीर शख्स हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 12.3 अरब डॉलर की तेजी आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2024
नई दिल्ली: देश में युवा कारोबारियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ये युवा उद्यमी सफलता की नई ऊंचाईयों को छू रहे हैं। अब देश के कई युवा कारोबारियों ने…
 18 May 2024
नई दिल्ली: महिलाएं अब आसानी से खुद का कारोबार शुरू कर सकती हैं। कारोबार को शुरू करने के लिए लोन की जरूरत होती है। अब महिलाओं का इसकी समस्या नहीं होगी।…
 18 May 2024
नई दिल्ली: देश में बीते महीनों में महंगाई लगातार बढ़ी है। कई ऐसे राज्य हैं जहां महंगाई काफी बढ़ गई है। वहीं कुछ राज्य ऐसे हैं जहां महंगाई सबसे कम बढ़ी…
 18 May 2024
नई दिल्ली: बैंकिंग दिग्गज और आईसीआईसीआई की नींव रखने वाले नारायणन वाघुल (Narayanan Vaghul) का निधन हो गया है। वह 88 साल के थे और पिछले दो दिन से चेन्नई के…
 17 May 2024
नई दिल्ली: दिग्‍गज आईटी कंपनी कॉग्निजेंट (Cognizant) ने अपने कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है। कंपनी ने फरमान जारी किया है कि कर्मचारियों के पास नौकरी बचाने का आखिरी मौका है।…
 17 May 2024
नई दिल्ली: एआई का इस्तेमाल पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। दुनिया की कई कंपनियां अब एआई (Artificial Intelligence) का खूब इस्तेमाल कर रही हैं। एआई के आने से…
 17 May 2024
नई दिल्ली: यूं तो दुनिया में डायबिटीज के रोगी चीन में सबसे ज्यादा हैं। लेकिन भारत भी कोई पीछे नहीं है। साल 2021 का आंकड़ा बताता है कि भारत में…
 17 May 2024
नई दिल्ली: क्या आज म्यूचुअल फंड के सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) में निवेश करते हैं? हर साल सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले इंडेक्स में स्विच करते रहते हैं? अगर आपका उत्तर…
 17 May 2024
नई दिल्ली: भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। अब संयुक्त राष्ट्र ने भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर के अनुमानों को संशोधित किया है, जिसके मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था साल…
Advt.