कराची । पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच वकार यूनिस ने तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की टीम में वापसी का स्वागत करते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय टीम की भावी योजनाओं का एक अहम हिस्सा हैं। आमिर अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले इस दौरे से हट गये थे पर अब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली टी20 श्रृंखला के लिये खेलने का फैसला किया है। जिससे वकार उत्साहित हैं।
वकार ने कहा, ‘‘आमिर अनुभवी खिलाड़ी होने के कारण अब भी हमारी भविष्य की योजनाओं का हिस्सा है। अगर वह अच्छा प्रदर्शन करता है और मैच जीत सकता है तो हमें उसका उपयोग करना चाहिये क्योंकि अगले साल हमें टी20 विश्व कप भी खेलना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब उसने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था तो मैं काफी दुखी हुआ था लेकिन हमें आगे के बारे में सोचना होता है और वह करना होता है जो टीम के सर्वश्रेष्ठ हित में हो।’’ वकार ने तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की जगह आमिर को टीम में शामिल करने के फैसले को सही करार दिया। हारिस कोविड-19 जांच में एक बार फिर पॉजिटिव पाये जाने के कारण टीम से बाहर हो गये हैं। ऐसे में आमिर की वापसी का रास्ता बना गया है। वकार ने कहा, ‘‘हमने आमिर को इसलिए बुलाया क्योंकि सीमित ओवरों की क्रिकेट के लिये वह हमारी रणनीति का अहम हिस्सा है। हमें लगता है कि गेंदबाजों का आंकलन करने का यह सबसे सही समय है। यह केवल इस श्रृंखला से जुड़ा हुआ नहीं है बल्कि यह फैसला भविष्य को ध्यान में रखकर किया गया है।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…