Select Date:

सेहत के लिए बेवजह टहलने से कहीं ज्यादा फायदेमंद होता है किसी काम के लिए पैदल चलना

Updated on 21-08-2020 06:49 PM

न्यूयॉर्क । शोधकर्ताओं ने पाया है कि एक उद्देश्य के साथ चलना, खासकर काम करने के लिए और तेजी से चलना स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। जर्नल ऑफ ट्रांसपोर्ट एंड हेल्थ में प्रकाशित शोध-निष्कर्ष में पाया गया कि अलग-अलग कारणों से चलने से सेल्फ-रेटेड हेल्थ के विभिन्न स्तर सामने आए हैं। जो लोग अपने घरों से काम करने के लिए या किराना लेने के लिए दुकान जैसी जगहों पर जाते हैं, उन लोगों का स्वास्थ्य ऐसे लोगों की तुलना में बेहतर था जो खाली समय में या मनोरंजन के लिए पैदल चलते हैं। अमेरिका की ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता गुलसा अकार ने कहा, हमने पाया है कि किसी उपयोगी कारण के मकसद से चलना आपके स्वास्थ्य में काफी सुधार करता है। इस तरह की पैदल यात्राएं आपकी दिनचर्या में जोड़ना भी आसान है। निष्कर्षों के लिए शोध करने वाली टीम ने 18 से 64 वर्ष के बीच के 1,25,885 वयस्कों की उनके द्वारा किए गए स्वास्थ्य आकलन की रिपोर्ट से इसका विश्लेषण किया है।

इन वयस्कों ने विभिन्न कामों के लिए चलने में बिताए मिनटों की संख्या बताई। साथ ही सर्वेक्षण में शामिल लोगों ने यह भी बताया कि वे एक से पांच के पैमाने पर कितने स्वस्थ थे। शोधकर्ताओं ने पाया कि किसी भी उद्देश्य के लिए कितनी भी देर के लिए चलने से व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ मिला। वहीं जिन लोगों ने बिना काम के या केवल मनोरंजन-खरीदारी के लिए पैदल यात्रा की, उनके लिए जो लोग काम से जुड़े नहीं थे उन्हें उतना फायदा नहीं मिला। शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि घर से शुरू होने वाली यात्राएं आमतौर पर उन यात्राओं की तुलना में लंबी होती हैं जो घर की बजाय कहीं और से शुरू होती हैं। निष्कर्ष बताते हैं कि दिन के कुछ हिस्सों में कार के बजाय पैदल चलना - एक व्यक्ति को स्वस्थ महसूस कर सकता है। इस अध्ययन के लेखकों ने लिखा, इसका मतलब यह है कि जिम या किसी अन्य एक्सरसाइज सेंटर में जाना ही केवल व्यायाम करने के तरीके नहीं हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.