Select Date:

टी20 विश्व कप को लेकर अभी इंतजार करें : संगकारा

Updated on 02-06-2020 08:42 PM
मुंबई। मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर कुमार संगकारा ने कहा है कि कोरोना महामारी के हालातों को देखते हुए अभी विश्व कप को लेकर हमें कुछ और दिन इंतजार करना होगा। आईसीसी इस टूर्नामेंट को लेकर कोई भी फैसला 10 जून तक लेगी। संगकारा ने कहा, ‘ कोरोना को लेकर हमें हर दिन नई चीजे सीखने और देखने को मिल रही है। इसलिए हमें इंतजार करना होगा। एक विकल्प यह है कि इस साल इसे रद्द कर दे या अगले साल के लिए टाल दे पर हमें इसके आगे की प्रक्रियाओं को ध्यान में रखना चाहिए जिसमें खिलाड़ियों और दर्शकों की स्वास्थ्य और सुरक्षा पक्की की जा सके।’ संगकारा ने कहा कि इस महामारी को लेकर अभी कई ऐसे सवाल है जिसके जवाब अभी तक नहीं मिला है। उन्होंने कहा, ‘असल मुद्दा यह है कि वायरस के साथ क्या होने वाला है। क्या यह ‘सार्स’ और ‘मर्स’ की तरह गायब हो रहा है, या यह कुछ ऐसा है जो बदलते मौसम के साथ वापस आएगा।’ उन्होंने कहा, ‘क्या हमें इस विशेष वायरस या समय-समय पर इससे अलग प्रकार के विकसित वायरस के साथ रहना होगा।’ श्रीलंका के इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि अभी किसी के पास इन सवालों का जवाब है। समय के साथ स्थिति और अधिक स्पष्टत होगी। उसी के बाद विश्व कप और अन्य मुकाबलों को लेकर कुछ कहा जा सकेगा। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.