Select Date:

वोडाफोन आइडिया का FPO ओपन हुआ:22 अप्रैल तक बोली लगा सकेंगे रिटेल निवेशक

Updated on 18-04-2024 05:30 PM

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (VI) का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर यानी FPO आज ओपन हो गया है। इस इश्यू के जरिए कंपनी ₹18,000 करोड़ जुटाना चाहती है।

रिटेल निवेशक इस FPO के लिए 22 अप्रैल तक बोली लगा सकते हैं। 25 अप्रैल को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के ये शेयर लिस्ट होंगे। इससे पहले VI ने 74 एंकर इन्वेस्टर्स से 5,400 करोड़ रुपए जुटाए हैं।

मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं?
इस FPO के लिए रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 1298 शेयर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कंपनी ने FPO का प्राइज बैंड ₹10-₹11 प्रति शेयर तय किया है। यदि आप FPO के अपर प्राइज बैंड ₹11 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,278 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 14 लॉट यानी 18172 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹199,892 इन्वेस्ट करने होंगे।

VI ने एंकर इन्वेस्टर्स से 5,400 करोड़ रुपए जुटाए
FPO ओपन होने से पहले VI ने 74 एंकर इन्वेस्टर्स से 5,400 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी ने BSE फाइलिंग में बीते दिन इस बात की जानकारी दी थी। VI ने इसके लिए 11 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 491 करोड़ शेयर्स एलॉकेट किए।

निवेशकों में सबसे ज्यादा 26% शेयर GQG पार्टनर्स को मिले हैं, GQG ने इसके लिए 1,345 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इसके अलावा फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स ने ₹772 करोड़, ट्रू-कैपिटल और ऑस्ट्रेलियन सुपर ने ₹331 करोड़ और ₹130 करोड़ का इन्वेस्टमेंट किया है।

निवेशकों में द मास्टर ट्रस्ट बैंक ऑफ जापान, UBS, मॉर्गन स्टेनली इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स, ऑस्ट्रेलियन सुपर, फिडेलिटी, क्वांट और मोतीलाल ओसवाल शामिल हैं।

यह अब तक का सबसे बड़ा FPO
यह अब तक का सबसे बड़ा FPO है। भारतीय मार्केट में अभी सबसे बड़ा FPO यस बैंक का है, जो 15 हजार करोड़ रुपए का था। वहीं अडाणी एंटरप्राइजेज पिछले साल जनवरी में 20 हजार करोड़ रुपए का FPO लाई थी। हालांकि, बाद में कंपनी ने इसे वापस ले लिया। अगर ऐसा न करती तो अडाणी एंटरप्राइजेज सबसे बड़े FPO लाने वाली कंपनी होती।

4G सर्विस बेहतर और 5G रोलआउट के लिए फंड का इस्तेमाल करेगी कंपनी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस फंड का इस्तेमाल 5G रोलआउट करने और 4G सर्विस को बेहतर करने में करेगी। इसके साथ ही यह फंडरेजिंग कंपनी को अपनी कॉम्पिटेटिव पोजिशनिंग में सुधार करने और बेहतर कस्टमर एक्सपीरियंस प्रोवाइड करने में भी सक्षम बनाएगा।

वोडाफोन आइडिया पर 210000 करोड़ का कर्ज
वोडाफोन आइडिया वित्तीय दिक्कतों से जूझ रही है, जिसपर 210000 करोड़ का कर्ज है। वोडाफोन आइडिया अपने कॉम्पिटिटर्स (Jio और भारती एयरटेल) के साथ कॉम्पिटिशन करने के लिए अपनी सर्विस और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करना चाहती है। कंपनी अभी रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जैसे बड़े कॉम्पिटिटर्स से काफी पीछे है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2024
दिल्ली में पश्चिमपुरी में रहने वाले अमन सिंह ने आईआरसीटीसी से RTI के जरिए उसके पांच वैसे लाइसेंसी का नाम पूछा था, जिनके खिलाफ सबसे ज्यादा और सबसे कम शिकायतें…
 03 May 2024
नई दिल्‍ली: घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी लौटी थी। बीएसई सेंसेक्स 128 अंक की बढ़त में रहा था। अप्रैल में जीएसटी संग्रह के रिकॉर्ड स्तर, मैन्‍यूफैक्‍चरिंग के आंकड़े सकारात्मक…
 03 May 2024
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप (Adani Group) की छह कंपनियों को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इन कंपनियों पर संबंधित पक्ष लेनदेन के कथित…
 03 May 2024
मुंबई: आप बढ़िया कमाते-खाते हैं तो इस समय हेल्थ इंश्योरेंस लेना अब जरूरी हो गया है। जिस तरह से इलाज का खर्च बढ़ रहा है, समझदारी इसी में है कि…
 03 May 2024
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश की सबसे बड़ी एनबीएफसी बजाज फाइनेंस पर ईकॉम (eCom) और इंस्टा ईएमआई कार्ड (Insta EMI Card) के माध्यम से कर्ज की मंजूरी और…
 03 May 2024
नई दिल्ली: कारखानों में बने माल की अच्छी डिमांड के चलते अप्रैल में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का दमखम बना रहा। सेक्टर की ग्रोथ कुछ नरम हुई, लेकिन कामकाजी हालात में जबरदस्त सुधार…
 03 May 2024
नई दिल्ली: अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है। ग्लोबल इकॉनमी में उसकी हिस्सेदारी दो दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंचने की राह पर है। आईएमएफ के मुताबिक ग्लोबल इकॉनमी में…
 03 May 2024
नई दिल्ली: आईफोन (iPhone) बनाने वाली अमेरिका की दिग्गज कंपनी ऐपल (Apple) ने अपना पहली तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है। मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल के…
 03 May 2024
डाबर इंडिया भारतीय बाजार में बिकने वाले मसालों में एथिलीन ऑक्साइड (कीटनाशक) नहीं मिलाता है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में यह बात कही। डाबर ने बताया कि एक्सपोर्ट किए जाने…
Advt.